Saturday, October 10, 2026
33.8 C
Bhopal

Disloyalty: नीमच जिले में राष्‍ट्रद्रोह के आरोपित जम्मू-कश्मीर के छात्र को भेजा रतलाम बाल संप्रेषण गृह

शहर के लीड कालेज में पढ़ने वाले जम्मू-कश्मीर के छात्र को बाल संप्रेषण गृह रतलाम भेजा है। जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के नाबालिग छात्र ने इंटरनेट पर आपत्तिजनक वीडियो डाला था। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और कालेज प्रशासन की शिकायत पर राष्ट्रद्रोह का प्रकरण दर्ज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि शहर के स्वामी विवेकानंद पीजी कालेज के बीकाम प्रथम वर्ष के एक छात्र ने इंटरनेट पर देश के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की थी। छात्र ने इंटरनेट पर पुलवामा अटैक को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें पुलवामा अटैक को बाबरी मस्जिद का बदला लेना बताया गया है।

मामले में प्राचार्य वीके जैन ने बताया कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना के तहत जम्मू-कश्मीर का विद्यार्थी का बीकाम फर्स्ट ईयर में प्रवेश हुआ है। उसके द्वारा सोमवार को इंटरनेट पर एक देश विरोधी पोस्ट डाली गई।

कालेज प्रशासन की जानकारी में मामला आते ही कालेज प्रशासन व छात्रावास प्रभारी छात्रावास पहुंचे और छात्र से चर्चा कर बाद में सिटी थाने पर शिकायत दर्ज की गई। इसके बाद विद्यार्थी को पूछताछ के लिए नीमच सिटी थाने लाया गया और उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई।

नीमच सिटी थाना प्रभारी ने करणी सिंह ने बताया कि मामले में छात्र पर राष्ट्रद्रोह में प्रकरण दर्ज कर मंगलवार को बाल न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे बाल संप्रेषण गृह रतलाम भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Hot this week

भोपाल में लापता युवा वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, 5 अक्टूबर से थे लापता

​भोपाल: शहर के जिला न्यायालय के युवा अधिवक्ता विशाल रमणानी...

स्कूल का प्रॉपर्टी टैक्स कम करने के एवज में 25 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार

​खंडवा: जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग किस तरह अपने अधिकारों...

बस बॉडी बिल्डर पर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी का केस, एडवांस लेकर फरार

​इंदौर: शहर में बसों की बॉडी बनाने वाले एक गैरेज...

Topics

भोपाल में लापता युवा वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, 5 अक्टूबर से थे लापता

​भोपाल: शहर के जिला न्यायालय के युवा अधिवक्ता विशाल रमणानी...

बस बॉडी बिल्डर पर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी का केस, एडवांस लेकर फरार

​इंदौर: शहर में बसों की बॉडी बनाने वाले एक गैरेज...

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img