Thursday, February 26, 2026
22.9 C
Bhopal

मुरैना में युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:आर्थिक तंगी के चलते आए दिन पत्नी से होता था झगड़ा

मुरैना के स्टेशन रोड क्षेत्र के उत्तमपुरा स्थित आनंद नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने अपने घर के कमरे में ही फांसी लगा ली थी। स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पीएम कराया गया।

बता दें कि, मृतक होशियार सिंह पुत्र रामनाथ आनंद नगर में अपने परिवार के साथ रहता था। पेशे से वह मजदूर था। उसे कभी मजदूरी मिलती और कभी नहीं मिलती। घर में आर्थिक तंगी बनी रहती थी। इसी तंगी की वजह से उसका पत्नी के साथ में आए दिन झगड़ा भी होता रहता था। मृतक के दो बच्चे भी हैं। एक तरफ परिवार की जिम्मेदारी, दूसरी तरफ आय का कोई मजबूत स्रोत न होने के कारण घर में हर समय कलह का वातावरण निर्मित रहता था।

पिता के ऊपर आर्थिक निर्भरता

मृतक होशियार सिंह का परमानेंट रोजगार न होने के कारण घर की आर्थिक निर्भरता की जिम्मेदारी उसके पिता रामनाथ पर बढ़ती जा रही थी। पिता भी पेशे से मजदूर है, लेकिन अधिक उम्र होने के कारण नियमित रूप से मजदूरी नहीं कर पाते हैं, जिसके कारण वह भी घर की जिम्मेदारी उठाने में अक्षम है। जब चारों तरफ से मुसीबत और आर्थिक तंगी बर्दाश्त नहीं हुई तो उसने बीते दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

थाना प्रभारी अमरसिंह सिकरवार का कहना है कि युवक की लाश का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। अभी घर में गमगीन माहौल है। एक-दो दिन बाद उनसे पूछताछ की जाएगी। उसके बाद ही पूरी स्थिति साफ हो सकेगी।

Hot this week

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

नाबालिग से ज्यादती: आरोपी वकील यावर खान को हाईकोर्ट से राहत नहीं, ट्रायल जारी रहेगा

​जबलपुर/भोपाल | ​भोपाल के चर्चित नाबालिग दुष्कर्म और मानव...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

Topics

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

कुंवारा बनकर करता रहा युवती का शोषण, अब सलाखों के पीछे

ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर इलाके में मानवता...

टीकाकरण के बाद दो मासूमों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत, दूसरा ICU में

रतलाम/बिलपांक | ​जिले के नयाखेड़ा गांव में मंगलवार को नियमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img