Monday, August 17, 2026
24.1 C
Bhopal

15 लाख निकालकर आए पोस्ट ऑफिस कर्मचारी से लूट

देवास में बैंक से 15 लाख रुपए निकालकर आए पोस्ट ऑफिस कर्मचारी से लूट हो गई। बाइक सवार दो बदमाशों ने ये वारदात की। कर्मचारी ने दो अलग-अलग बैग में 12 लाख और 3 लाख रुपए रखे थे। बदमाश 3 लाख रुपए वाला बैग छीनकर भाग गए।

घटना सोमवार दोपहर को एसबीआई बैंक के सामने हुई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। सूचना मिलते ही सीएसपी दिशेष अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। वहां बैंक के आसपास और पीड़ित से बातचीत की। पुलिस को सीसीटीवी में दो संदिग्ध दिख है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

घटना के बाद की चार तस्वीरें

कर्मचारी ने बदमाशों का पीछा भी किया पोस्ट ऑफिस में कार्यरत श्याम सिंह ने बताया कि मैं दोपहर में एसबीआई बैंक आया था। रुपए निकालने के बाद उन्होंने दो बैग में अलग-अलग ₹12 लाख और 3 लाख रख लिए। 12 लाख रुपए वाला बैग मैंने कंधे पर रखा था। तभी बाइक सवार दो लोग आए और हाथ में रखा बैग लेकर फरार हो गए। मैंने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की लेकिन तब तक वे भाग गए।

Hot this week

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img