Thursday, November 5, 2026
16.9 C
Bhopal

गुजरात मेट्रो का मॉडल देखकर लौटे भोपाल के अफसर

भोपाल मेट्रो कॉर्पोरेशन के अफसरों ने अहमदाबाद (गुजरात) में मेट्रो के मॉडल को देखा। अंडरग्राउंड और एलिवेटेड स्टेशनों पर जाकर मेट्रो के संचालन की पूरी प्रोसेस देखी। कंट्रोल रूम से कैसे नजर रख सकते हैं, ये भी जाना। भोपाल और इंदौर मेट्रो में भी यह काम होगा।

मप्र मेट्रो कॉर्पोरेशन के अधिकारी पिछले सप्ताह शुक्रवार को गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे थे। वे तीन दिन के अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस-एक्सपो में शामिल हुए। इसके साथ ही उन्होंने मेट्रो का काम भी देखा। सोमवार को अधिकारी वापस लौट आएं।मेट्रो का यह काम देखाभोपाल के अफसरों ने अहमदाबाद मेट्रो के निर्माणाधीन और बन चुके कई हिस्सों का निरीक्षण किया। इन स्थानों में अहमदाबाद का इंटरचेंज सेक्शन, अंडरग्राउंड और एलिवेटेड स्टेशन शामिल थे।

बता दें कि भोपाल में पुल बोगदा पर इंटरचेंज सेक्शन बनना है और राजधानी के अलावा इंदौर में भी कई जगह अंडरग्राउंड सेक्शन का निर्माण होना है। इसलिए यह निरीक्षण अहम माना जा रहा है।

इन अफसरों ने किया निरीक्षण कॉर्पोरेशन के एमडी एस. कृष्णा चैतन्य, निदेशक शोभित टंडन, अजय गुप्ता, जीएम सिविल अंडरग्राउंड अजय कुमार, जीएम प्रोजेक्ट्स हरिओम शर्मा आदि ने अहमदाबाद में मेट्रो का निरीक्षण किया।

दूसरे ​​​​फेज में होगा यह काम…

650 करोड़ में 6 स्टेशन बनेंगे सुभाष नगर डिपो से करोंद तक कुल 8.77 Km में से 5.38 Km हिस्से में 6 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनेंगे। इसमें 650 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस काम की शुरुआत हो चुकी है। पुराने शहर में बैरिकेडिंग की गई है।

काम कब पूरा होगा

  • साढ़े 3 साल में काम पूरा करने का टारगेट रहेगा। इसी अवधि में स्टेशन और ट्रैक बिछाया जाएगा।

इन 6 जगहों पर बनेंगे मेट्रो स्टेशन

  • पुल बोगदा
  • ऐशबाग
  • सिंधी कॉलोनी
  • डीआईजी बंगला
  • कृषि उपज मंडी
  • करोंद

3.39 Km रूट अंडरग्राउंड 8.77 Km के रूट में 3.39 किलोमीटर रूट अंडरग्राउंड होगा। इसमें 2 मेट्रो स्टेशन भोपाल रेलवे स्टेशन व नादरा बस स्टैंड भी रहेंगे। यह पूरा काम 890 करोड़ रुपए में होगा। इस रूट में आरा मशीनें समेत अतिक्रमण भी है। इन्हें हटाने के लिए कई महीने से प्रयास किए जा रहे हैं।

काम कब पूरा होगा

  • काम शुरू होने के बाद साढ़े 3 साल में पूरा करने का टारगेट रहेगा। मेट्रो की दोनों लाइन का यह अकेला अंडरग्राउंड हिस्सा रहेगा।

यहां से अंडरग्राउंड गुजरेगी मेट्रो

  • सुरंगें सिंधी कॉलोनी, ऐशबाग क्रॉसिंग से होती हुई भोपाल स्टेशन और नादरा बस स्टैंड को स्टेशनों के माध्यम से जोड़ेगी।

Hot this week

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

ट्विशा शर्मा मामला: जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज की

भोपाल: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जबलपुर...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

Topics

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

गांजा तस्करी करते पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा जब्त

भोपाल: राजधानी के नजीराबाद थाना पुलिस ने गांजा तस्करी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img