Wednesday, September 30, 2026
31 C
Bhopal

मंत्री के पीएस के नौकर के घर मिले ₹25 करोड़

रांची में सोमवार को ED ने 9 ठिकानों पर रेड की है। इसमें झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल, उनके नौकर जहांगीर, संजीव लाल के करीबी मुन्ना सिंह, पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर विकास कुमार के घर पर रेड हुई है।

ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के नौकर के घर से 25 करोड़ से ज्यादा कैश मिला है। कैश गिनने के लिए मशीन मंगवानी पड़ी थी। अब कैश वैन बुलाया गया है, जिससे पैसों को बैंक ले जाया जाएगा। वहीं मुन्ना सिंह के घर से 3 करोड़ कैश मिले हैं।

इधर कैश जब्त होने पर मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि संजीव लाल एक सरकारी मुलाजिम है और पहले भी दो मंत्रियों के पीएस रह चुके हैं। अनुभव के आधार पर ही उन्हें नियुक्त किया गया था। अब ईडी अपनी कार्रवाई कर रही है, उसके बाद देखेंगे क्या होता है।

संजीव के करीबी के घर मिले 3 करोड़

ईडी ने आज जिन 9 ठिकानों पर छापा मारा, उनमें रांची के पीपी कंपाउंड स्थित मुन्ना सिंह के आवास भी शामिल है। वो मंत्री के पीएस का करीबी है। उसके घर से 3 करोड़ कैश मिले हैं। मुन्ना सिंह ठेकेदार हैं।

मुन्ना सिंह के घर से 3 करोड़ कैश मिले हैं।

मुन्ना सिंह के घर से 3 करोड़ कैश मिले हैं।

इनके घर हुई रेड

  • संजीव लाल (मंत्री आलमगीर आलम का पीएस) दीनदयाल नगर और कांके रोड स्थित आवास
  • जहांगीर आलम (आलमगीर आजम के पीएस का सर्वेंट), सैयद रेजीडेंसी, गाड़ी खाना चौक
  • मुन्ना सिंह, तेजस्विनी अपार्टमेंट, पीपी कंपाउंड मेन रोड
  • विकास कुमार, इंजीनियर पथ निर्माण विभाग का आवास, सेल सिटी
  • कुलदीप मिंज, इंजीनियर बोड़ेया रोड स्थित आवास
  • इसके अलावा तीन अन्य जगहों पर रेड हुई है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img