Tuesday, March 31, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में हाईटेंशन की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत

भोपाल के आनंद नगर में रहने वाले बुजुर्ग की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आन से मौत हो गई। हादसा एक नवंबर को ग्यारस के दिन हुआ था। जबकि वृद्ध की मौत बुधवार की सुबह हुई। हादसे के दिन बुजुर्ग ने पूजा के लिए गन्ना छत पर सीधा रखा, जो हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इससे करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग झुलस गए।

उनके बेटे ने पिता को बचाने का प्रयास किया, उसका भी हाथ झुलस गया, जबकि पास खड़ा पोता भी दादा के साथ करंट की चपेट में आया। इससे उसका चेहरा बुरी तरह से झुलसा है। जिसका इलाज हमीदिया अस्पताल में चल रहा है। मामले में पिपलानी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक शंकरलाल विश्वकर्मा (78) पिता केसर सिंह विश्वकर्मा निवासी मानव बिहार कॉलोनी आनंद नगर पूर्व में कारपेंटरी करते थे। फिलहाल उनका बेटा दीपक कारपेंटरी की ठेकेदारी करता है। ग्यारस के दिन शंकरलाल बेटे दीपक और पोते विनय के साथ घर की दूसरी मंजिल स्थित छत पर पूजा करने गए। छत के बेहद करीब से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। छत पर गन्ना सीधा खड़ा करते ही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई।

बचाने के प्रयास में बेटा भी झुलसा

इससे बुजुर्ग करंट की चपेट में आ गए। बचाने के लिए बेटे दीपक ने पिता को पीछे खींचना चाहा, इससे उनके हाथ झुलस गए। यह इस दौरान विनय दादा के बेहद करीब खड़ा था। वे भी दादा के संपर्क में आ गया, उसका चेहरा बुरी तरह से झुलस गया।

हादसे के बाद तीनों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दीपक को प्रारंभिक इलाज के बाद छुट्‌टी दे दी गई। जबकि विनय और मदनलाल को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। आज सुबह इलाज के दौरान मदनलाल की मौत हो गई।

दस फीट की दूरी पर है लाइन

मृतक के भतीजे सुनील कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि बड़े पिता मदनलाल पूजा के लिए गन्ने की झोपड़ी बना रहे थे। तभी गन्ना हाइटेंशन से टकराया और हादसा हुआ। लाइन घर के बेहद करीब है, रहवासी पूर्व में कई बार इसे शिफ्ट करने एमपीएसईबी में शिकायत कर चुके हैं। लेकिन इस लाइन को शिफ्ट नहीं किया गया है। जिस कारण हादसा हो गया।

Hot this week

भोपाल के 40 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 रहवासी इलाकों में बुधवार...

भोपाल: कोहेफिजा में मार्बल घिसाई के दौरान मजदूर की करंट लगने से मौत

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में मंगलवार दोपहर...

किन्नरों का आतंक, घर में घुसकर अभद्रता और वसूली के आरोप

​इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में किन्नरों द्वारा...

भोपाल: रंभा नगर में ‘घूरने’ पर विवाद, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित रंभा...

शादी के नाम पर ठगी: दुल्हन बनी लुटेरी गिरफ्तार, एक लाख की चपत लगाई

​अशोकनगर। जिले में शादी का झांसा देकर ठगी करने...

Topics

रेटिंग के नाम पर युवक से 3 लाख की ठगी, टेलीग्राम के जरिए बुना जाल

​इंदौर (लसूड़िया): शहर में टास्क आधारित ऑनलाइन धोखाधड़ी के...

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img