Friday, September 25, 2026
25.5 C
Bhopal

बैलेट यूनिट में अरुण पहले, आलोक दूसरे नंबर पर

भोपाल लोकसभा सीट से कुल 22 उम्मीदवार मैदान में है। ऐसे में 2 बैलेट यूनिट यानी, बीयू लगेगी। इसलिए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने चुनाव आयोग को लेटर लिखकर अतिरिक्त बीयू की मांग की है। इधर, सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी मिल चुके हैं। वहीं, बीयू में इनका क्रम भी तय किया गया है।

बैलेट यूनिट में कांग्रेस कैंडिडेट अरुण श्रीवास्तव पहले, बीजेपी के आलोक शर्मा दूसरे और बसपा के भानुप्रताप सिंह यादव तीसरे नंबर पर है। इन्हें चुनाव चिह्न क्रमश: हाथ का पंजा, कमल का फूल और हाथी मिला है। वहीं, अन्य पार्टी और निर्दलीय कैंडिडेट्स को भी चुनाव चिह्न दिए गए हैं।

अतिरिक्त बीयू के लिए पत्र भी लिखा

पिछले लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार अधिक होने से 2 बीयू यानी बैलेट यूनिट लगी थी। इस बार भी 22 कैंडिडेट होने से दो बीयू लगाई जाएगी। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सिंह ने अतिरिक्त बीयू के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। करीब एक हजार बीयू मांगी गई है। डेढ़ हजार अतिरिक्त बीयू जिला प्रशासन के पास पहले से है।

Hot this week

शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी और शोषण के दो मामले दर्ज

​ग्वालियर। शहर के सिरोल और पड़ाव थाना क्षेत्रों में...

Topics

शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी और शोषण के दो मामले दर्ज

​ग्वालियर। शहर के सिरोल और पड़ाव थाना क्षेत्रों में...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से रेप, एक साल तक शोषण

​भोपाल: राजधानी के एमपी नगर थाना क्षेत्र में सोशल...

नाबालिग छात्र को नशे की लत लगाकर 60 हजार और जेवर ठगे, एक गिरफ्तार

​भोपाल: ​करोंद मंडी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img