Thursday, February 12, 2026
16.9 C
Bhopal

Electricity Price in MP: कोरोना काल में बिजली दर बढ़ाए जाने के खिलाफ लीगल नोटिस भेजा

नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच, जबलपुर ने कोरोना काल में बिजली दर बढ़ाए जाने के खिलाफ नए सिरे से आवाज बुलंद कर दी है। इसके तहत राज्य सरकार को लीगल नोटिस भेज दिया गया है। इससे पूर्व भी यह कदम उठाया गया था। मामला हाई कोर्ट तक पहुंचा था। लेकिन दाम नियंित्रत रखने की दिशा में गंभीरता नदारद है। इससे आम जनता पर बोझ पड़ने की आशंका खड़ी हो गई है। नागरिक उपभोक्ता मार्गर्शक मंच, जबलपुर के प्रांताध्यक्ष डा.पीजी नाजपांडे व नयागांव, जबलपुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता रजत भार्गव ने बताया कि विद्युत अधिनियम की धारा 108 के तहत राज्य सरकार के पास अधिकार है कि वह चाहे तो विद्युत नियामक आयोग को परामर्श दे सकती है।

इस धारा का सदुपयोग कर राज्य सरकार अपनी जनता का भला कर सकती है। यदि बिजली दर में इजाफा नहीं होता तो कम बिल आएगा। इससे कोरोना काल में आर्थिक समस्या झेल रही जनता को राहत मिलेगी। दो माह पहले सरकार को भेजे गए पत्र का अब तक जवाब नदारद है। लिहाजा, अब 15 दिन के अल्टीमेटम के साथ नया पत्र भेजा गया है। अधिवक्ता दिनेश उपाध्याय ने बताया कि यदि इस पत्र को गंभीरता से नहीं लिया गया तो हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की जाएगी। लाकडाउन के कारण कई नागरिक नौकरी गवां चुके हैं। व्यापार मंदा है। ऐसे में अधिक बिजली का बिल कमर तोड़ देगा। यदि सरकार चाहे तो जनता को राहत दे सकती है। यह सरकार की जिम्मेदारी भी है। ऐसा न होने पर जनांदोलन से इनकार नहीं किया जा सकता।

केंद्र सरकार से भी हस्तक्षेप की मांग करेंगे : डा. नाजपांडे ने कहा कि वे शीघ्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र भेजेंगे। इसके जरिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रेरित करने की मांग की जाएगी। उत्तर प्रदेश चुनाव के दौर में कम से कम मध्य प्रदेश की जनता को बिजली के बढ़े बिल से निजात मिलनी चाहिए। इससे भारतीय जनता पार्टी के प्रति जनता के मन में सद्भाव बढ़ेगा। आम जनता को राहत मिलनी ही चाहिए। ऐसा न होने पर जनता आंदोलित हो सकती है।

Hot this week

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

Topics

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img