Saturday, March 28, 2026
34.1 C
Bhopal

फाइनेंस कंपनी में चोरी करने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

ग्वालियर में फाइनेंस कंपनी से लाखों की चोरी कर फरार हुए कर्मचारी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ा गांव खुरैरी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए कर्मचारी के कब्जे से ऑफिस के लॉकर से चोरी किए गए 20 लाख रुपए भी बरामद कर लिए हैं। कंपनी से पैसे चोरी होने की शिकायत कंपनी के प्रबंधक ने थाने पहुंचकर पुलिस से की थी। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

थाटीपुर थाना प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि

स्पंदा स्फूर्ति फायनेंस लिमिटेड के शाखा प्रबंधक देवी प्रसाद अहिरवार ने 11 नवंबर सोमवार को थाने पर आकर बताया था कि, उनके मेहरा कॉलोनी क्षेत्र में स्थित कंपनी के ऑफिस के लॉकर में लोन के रखे 20 लाख 32 हजार 300 रुपयों को कंपनी में काम करने वाला कर्मचारी चन्द्रकांत सिरौलिया चोरी करके ले गया है, प्रबंधक की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए पुलिस लगी हुई थी।

कर्मचारी ने चोरी करना स्वीकार किया

कर्मचारी ने चोरी करना स्वीकार किया

मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की कंपनी से पैसे चोरी करने वाला कर्मचारी शहर से भागने की फिराक में गांव खुरैरी पुल के पास खड़ा हुआ है। सूचना के आधार पर तत्काल थाने के बल को आरोपी को पकड़ने के लिए निर्देशित किया गया। जब पुलिस टीम पहुंची तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे पीछा कर पकड़ लिया और थाने ले आई थी, जब पुलिस ने पकड़े गए कर्मचारी से ऑफिस से चोरी हुए पैसों के संबंध में पूछताछ कि तो उसने ऑफिस के लॉकर से पैसे चोरी करना कबूल कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए कर्मचारी की निशानदेही पर उसके घर से ऑफिस से चुराए हुए पैसे भी बरामद कर लिए है।

Hot this week

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

एमपी नगर में बस की टक्कर से युवक की मौत, भंडारा खाकर घर लौट रहा था

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर में शुक्रवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...

Topics

एमडी के साथ खेतलपुर का युवक गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

रतलाम। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img