Saturday, March 28, 2026
34.1 C
Bhopal

इंदौर-भोपाल में होगा पर्यावरण अनुकूल आर्किटेक्चर सम्मेलन

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA) एमपी चैप्टर द्वारा देश की सबसे बड़ी आर्किटेक्चरल कॉन्फ्रेंस “आईआईए नैटकॉन 2025” का आयोजन 11 से 13 अप्रैल तक किया जा रहा है। इस कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए अमेरिका, यूके और जर्मनी सहित विश्वभर के शीर्ष आर्किटेक्ट्स इंदौर पहुंचेंगे। साथ ही देशभर के 2000 से अधिक आर्किटेक्ट्स भी शामिल होंगे।

कॉन्फ्रेंस की थीम “ट्रांसम” है, जिसका अर्थ है सेतू। इस थीम के तहत आयोजन में होने वाले 15 से अधिक सेशन्स में पारंपरिक और आधुनिक वास्तुकला के बीच सेतु स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। यह सम्मेलन नए विचारों, रचनात्मकताओं और प्रयोगों के बीच भी एक सेतु की तरह काम करेगा। इसमें विश्व की विभिन्न संस्कृतियों और नगरों का संगम भी देखने को मिलेगा।

सम्मेलन में भारत की समृद्ध वास्तुकला को संरक्षित करते हुए नवाचार को अपनाने पर भी विचार-विमर्श होगा। आईआईए के वाइस प्रेसिडेंट आर्किटेक्ट जितेंद्र मेहता ने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य देश और दुनिया के श्रेष्ठ आर्किटेक्ट्स को एक मंच पर लाकर नई पीढ़ी के आर्किटेक्ट्स को प्रेरित करना है, ताकि वे ऐसे कॉन्सेप्ट्स पर कार्य कर सकें, जो इतिहास और भविष्य के बीच संतुलन बनाए रखें।

सम्मेलन के पहले दिन 11 अप्रैल को सभी सेशंस भोपाल में आयोजित होंगे। आईआईए इंदौर सेंटर के चेयरमैन आर्किटेक्ट नितिन घुले ने बताया कि 12 और 13 अप्रैल के सेशन्स इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में होंगे। इसके अलावा,आर्किटेक्ट्स उज्जैन जाकर महाकाल की भस्मारती में शामिल होंगे और वहां की आध्यात्मिक वास्तुकला का अनुभव करेंगे।

सस्टेनेबल डिज़ाइन और हेरिटेज पर होगी चर्चा

यह पूरा सम्मेलन कार्बन न्यूट्रल रहेगा। इंदौर सेंटर की सेक्रेटरी आर्किटेक्ट स्नेहल सोनटक्के ने बताया कि कार्यक्रम में डिस्पोजेबल आइटम्स का उपयोग नहीं किया जाएगा। फ्लैक्स और अन्य प्रिंटिंग का कार्य रिसाइकल जूट पर किया जाएगा। प्रयास यह भी रहेगा कि लाइट का उपयोग न्यूनतम किया जाए।

एमपी चैप्टर के सेक्रेटरी आर्किटेक्ट मनोज श्रीमाल ने बताया सम्मेलन 11 अप्रैल को भोपाल से शुरू होगा। 12 अप्रैल को सभी आर्किटेक्ट्स इलेक्ट्रिक बसों द्वारा इंदौर पहुंचेंगे। इस दौरान वे स्थानीय धरोहर स्थलों को देखेंगे। साथ ही एक कॉलेज में बायो पार्क की स्थापना की जाएगी। जिसमें औषधीय और फलदार प्रजातियों के 300 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।

सम्मेलन में आर्किटेक्चर की नवीनतम तकनीकों के साथ-साथ सस्टेनेबल डिजाइन और अर्बन प्लानिंग पर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी। कॉन्फ्रेंस में मारियाना कैबुगुएरा, काई-उबे बर्गमैन, लॉरेंस वोंग, हसन रगब, अनुपमा कुंडू जैसे प्रतिष्ठित आर्किटेक्ट्स विशेषज्ञ वक्ता के रूप में शामिल होंगे।

मालवा आर्किटेक्चरल फेस्टिवल भी होगा

भोपाल और इंदौर के मध्य स्थित अरण्य रिसॉर्ट में 12 अप्रैल को मालवा आर्किटेक्चरल फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इस फेस्टिवल के माध्यम से देश और दुनिया के आर्किटेक्ट्स को मालवा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। यहां मालवी भोजन, लोककलाओं की विविधता और भगोरिया की मस्ती का आनंद लिया जा सकेगा।

41 साल बाद मध्य प्रदेश में नैटकॉन

41 सालों बाद नैटकॉन मध्य प्रदेश में आयोजित हो रही है। पुर्तगाल की आर्किटेक्ट मारियाना कैबुगुएरा (मेटावर्स और अर्बन डिजाइनिंग एक्सपर्ट), 40 देशों में कार्य कर चुके आर्किटेक्ट काई-उबे बर्गमैन और एआई के माध्यम से प्राचीन वास्तुकला को संरक्षित करने वाले मिस्र के हसन रगब की कीनोट स्पीच विशेष रहेंगे।

Hot this week

एमपी नगर में बस की टक्कर से युवक की मौत, भंडारा खाकर घर लौट रहा था

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर में शुक्रवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...

एमडी के साथ खेतलपुर का युवक गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

रतलाम। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे...

Topics

एमपी नगर में बस की टक्कर से युवक की मौत, भंडारा खाकर घर लौट रहा था

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर में शुक्रवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...

एमडी के साथ खेतलपुर का युवक गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

रतलाम। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह...

शादीशुदा रिश्ते में ‘अप्राकृतिक सेक्स’ जुर्म नहीं, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने वैवाहिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img