Tuesday, August 11, 2026
28.4 C
Bhopal

शादी से पहले करता था परेशान:अब ससुराल में छेड़छाड़

इंदौर के चंदन नगर में नवविवाहिता से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक शादी से पहले ही महिला को परेशान करता था और शादी के बाद भी उसका पीछा करना नहीं छोड़ा। अब ससुराल तक आकर परेशान कर रहा है।

चंदन नगर पुलिस के मुताबिक, 21 साल की नवविवाहिता की शिकायत पर अजय कुशवाह (निवासी राज नगर) के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि शादी से पहले ही अजय उसका पीछा करता था और घर के बाहर खड़ा रहता था। करीब दो महीने पहले उसकी शादी हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी आरोपी ने उसका पीछा करना नहीं छोड़ा।

महिला के मुताबिक, अजय अब ससुराल के बाहर आकर खड़ा हो जाता है और जब वह बाहर निकलती है तो उसे घूरता है। इससे परेशान होकर उसने बाहर जाना तक बंद कर दिया था।

पीड़िता ने बताया कि 28 मार्च को जब वह अकेली थी, तब अजय ने ससुराल के बाहर उसका हाथ पकड़ लिया और जबरदस्ती बात करने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने कहा – “शादी हो गई तो क्या, रहना तो इसी इलाके में है।”

घबराकर महिला घर के अंदर भाग गई और यह बात अपने पति और मायकेवालों को बताई। फिर वह थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

Hot this week

दतिया के सेवढ़ा में सफाई कर्मियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, समर्थन में बाजार बंद; जगह-जगह लगे कचरे के ढेर

​दतिया: नगर परिषद के आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल...

भंडारी ब्रिज के नीचे से 5.40 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का केस

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को परदेशीपुरा क्षेत्र स्थित भंडारी...

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

पुलिसकर्मी बनकर होटल में घुसे, धमकाकर ऐंठे 60 हजार; तीन गिरफ्तार

​भोपाल: ​पिपलानी थाना क्षेत्र के एक होटल में फर्जी पुलिसकर्मी...

Topics

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

पुलिसकर्मी बनकर होटल में घुसे, धमकाकर ऐंठे 60 हजार; तीन गिरफ्तार

​भोपाल: ​पिपलानी थाना क्षेत्र के एक होटल में फर्जी पुलिसकर्मी...

शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा: 3 लाख से अधिक का अमानक घी-पनीर जब्त

​इंदौर: खाद्य सुरक्षा प्रशासन के विशेष अभियान के तहत सोमवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img