Saturday, February 14, 2026
18.5 C
Bhopal

जबलपुर में नकली नोट का सौदागर गिरफ्तार

जबलपुर शहर में नकली नोट ठिकाने लगाने आए रवि दाहिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से हनुमानताल पुलिस ने 2 लाख 94 हजार रुपए के नकली 500-500 के नोट बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नकली नोट ठिकाने लगाने आया था। पुलिस को संदेह है कि गिरफ्त में आए आरोपी का बड़ा गिरोह हो सकता है, लिहाजा पूछताछ के लिए कोर्ट से रिमांड ली है।

हनुमानताल थाना पुलिस ने आरोपी रवि के खिलाफ धारा 181, 182(1) बीएनएस का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी हनुमानताल धीरज राज ने बताया कि मुखबिर ने रविवार रात नकली नोटों के साथ एक व्यक्ति के मंडी मदार टेकरी कब्रिस्तान आने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में बैग लिए खड़ा मिला। घेराबंदी कर पुलिस ने घमापुर निवासी 45 वर्षीय रवि दाहिया को पकड़ा।

बैग की तलाशी में मिले नोट

आरोपी के बैग की तलाशी ली गई, उसमें 500-500 रुपए के नकली नोट के 6 बंडल निकले। सभी नोट एक ही नंबर के थे और उन पर गांधीजी का वॉटर मार्क चिन्ह नहीं दिख रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 5 बंडल में 100-100 और एक बंडल में 88 नोट जब्त किए हैं।

इन पुलिसकर्मियों ने की घेराबंदी

आरोपी को नकली नोट के साथ रंगे हाथ पकड़ने में हनुमानताल थाना पुलिस धीरज राज उप निरीक्षक, कनक सिंह बघेल प्रधान आरक्षक, सादिक अली, अजय डबराल, सुग्रीव तिवारी, आशीष असाटी, आरक्षक ब्रजेश, जय किशोर, आशीष तिवारी, हुलेश परस्ते, महिला आरक्षक नंदनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Hot this week

95 साल के बुजुर्ग ने राइफल से खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में बड़ी बहू पर प्रताड़ना का आरोप

​ग्वालियर। शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू कॉलोनी...

भोपाल के जेएसआर ग्लोबल कॉलेज में फाइनेंस कर्मी की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में स्थित जेएसआर ग्लोबल...

Topics

भोपाल के जेएसआर ग्लोबल कॉलेज में फाइनेंस कर्मी की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में स्थित जेएसआर ग्लोबल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img