Monday, March 30, 2026
35.1 C
Bhopal

भोपाल में घर से छप रहे थे नकली नोट

भोपाल पुलिस ने घर में नकली नोट छापने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 2.25 लाख रुपए कीमत के जाली नोट और नोट बनाने के सामान मिले हैं। युवक प्रिंटिंग प्रेस में काम कर चुका है और उसी अनुभव का इस्तेमाल कर घर में नोट छाप रहा था। पुलिस यह जांच कर रही है कि वह कब से नकली नोट तैयार कर रहा था और किन लोगों तक पहुंचा चुका है।

एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 4 बजे सूचना मिली कि शांति नगर झुग्गी बस्ती के पास एक युवक नकली नोट चलाने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 500 रुपए के 23 नकली नोट बरामद हुए। आरोपी ने अपना नाम विवेक यादव (निवासी मुरली नगर, करोंद) बताया।

घर में छाप रहा था नकली नोट पुलिस पूछताछ में विवेक ने बताया कि वह अपने ही घर में कम्प्यूटर और प्रिंटर की मदद से नकली नोट छाप रहा था। वह प्रिंटिंग प्रेस में काम कर चुका है, इसलिए उसे डिजाइनिंग और प्रिंटिंग का अनुभव है। इसका इस्तेमाल जाली नोट छापने में कर रहा था।

2 लाख 25 हजार 500 रुपए बरामद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस उसे उसके घर लेकर पहुंची। घर की तलाशी में पुलिस को 500 रुपए के 428 नकली नोट मिले। इस तरह कुल 2 लाख 25 हजार 500 रुपए के नकली नोट बरामद किए गए। साथ ही कम्प्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर और नोट बनाने में इस्तेमाल अन्य उपकरण भी जब्त किए गए।

पुलिस आरोपी से यह जानकारी जुटा रही है कि क्या आरोपी ने नकली नोट बाजार में चलाए भी हैं।

असली जैसा नोट छापने ऑनलाइन स्टडी की आरोपी विवेक ने पुलिस को बताया कि वो 10वीं पास है, लेकिन प्रिंटिंग की जानकारी के चलते उसने नकली नोट प्रिंट करने की प्लानिंग की, उसने नकली नोट छापने के लिए कई राइटर्स की किताबें पढ़ीं। अलग-अलग जगह से ऑनलाइन अध्ययन किया फिर ऑनलाइन ऑर्डर कर मटेरियल जुटाया और नकली नोट छापने लगा।

Hot this week

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

Topics

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img