Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

तेज रफ्तार आयशर की टक्कर से युवक की मौत

गांधी नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार आयशर ने कंपनी से लौट रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भेजकर आज पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस आयशर वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।

हनुमान मंदिर के पास हुई दुर्घटना

गांधी नगर पुलिस के अनुसार हादसा शुक्रवार रात करीब 12 बजे हनुमान मंदिर के पास हुआ। इसमें 24 वर्षीय जीवन राठौर, निवासी भैरू मठ हातोद, की मौत हो गई। वह कई वर्षों से एक कंपनी में काम कर रहा था और घटना के समय ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। कंपनी से करीब तीन किलोमीटर दूर यह हादसा हुआ।

मृतक के कजिन दीपेश ने बताया कि जीवन पांच से छह साल से उसी कंपनी में काम कर रहा था और घर का अकेला कमाने वाला था। उसके परिवार में माता-पिता और बड़ा भाई है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है।

आयशर चालक वाहन लेकर फरार

हादसे के बाद आयशर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हालांकि, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने आयशर का नंबर नोट कर लिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के CCTV भी खंगाले जा रहे हैं।

Hot this week

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img