Saturday, June 27, 2026
35.1 C
Bhopal

इंदौर में 2.5 लाख की एमडी के साथ ड्राइवर गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ने 25.39 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपी पेशे से ड्राइवर है और 8वीं तक पढ़ा है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि वह इंदौर में नशा करने वालों को महंगे दामों पर एमडी सप्लाई करने आया था। टीम अब उससे नेटवर्क और खरीदारों की जानकारी जुटा रही है।

क्राइम ब्रांच की टीम को नावदा पंथ ब्रिज के नीचे धार रोड पर एक संदिग्ध युवक के घूमने की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुँची तो युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश त्रिपाठी के अनुसार पूछताछ में युवक ने अपना नाम सोहेल खान, निवासी जावरा (रतलाम) बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 25.39 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

जांच में सामने आया कि सोहेल शहर में नशा करने वालों को ज्यादा दामों पर एमडी बेचता था। वह पेशे से ड्राइवर है और मात्र 8वीं पास है। क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली है कि उसके खिलाफ पहले भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।

आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह जावरा से इंदौर केवल ड्रग्स सप्लाई करने आया था। अब क्राइम ब्रांच उससे यह पता लगाने में जुटी है कि वह शहर में किन लोगों को एमडी देने वाला था।

Hot this week

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...

बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, जुए के विवाद में भाई पर चाकू से हमला

​इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के...

Topics

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img