Saturday, September 26, 2026
20.9 C
Bhopal

टाटा नमक की नकली पैकिंग फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में माल जब्त

​इंदौर। शहर के एरोड्रम क्षेत्र में पुलिस ने ब्रांडेड कंपनी के नाम पर मिलावट का काला कारोबार करने वाली एक फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने टाटा नमक की नकली पैकेजिंग करने वाली यूनिट पर दबिश देकर भारी मात्रा में माल और मशीनें बरामद की हैं।

​एरोड्रम थाना प्रभारी (TI) तरुण सिंह भाटी के अनुसार, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के विशेषज्ञों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके ब्रांड का नाम इस्तेमाल कर बाजार में नकली नमक बेचा जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने लोकनायक नगर स्थित एक परिसर में छापा मारा और आरोपी जितेन्द्र गुप्ता को रंगेहाथ पकड़ा।

​जब्त सामान का ब्यौरा:

​पुलिस ने मौके से करीब 1 लाख रुपये से अधिक का सामान जब्त किया है, जिसमें शामिल हैं:

  • ​840 पैकेट तैयार नकली टाटा नमक (1 किलो वाले)।
  • ​1850 किलो खुला कच्चा नमक।
  • ​980 खाली ब्रांडेड पैकेट और 32 खाली कट्टे।
  • ​पैकेजिंग मशीन, वेइंग मशीन, सिलाई मशीन और डिजिटल तराजू।

​दिल्ली से जुड़ा है नेटवर्क

​पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी टाटा नमक की हूबहू दिखने वाली खाली पॉलीथिन और पैकेजिंग मटेरियल दिल्ली से मंगवाता था। वह स्थानीय स्तर पर मिलने वाले बेहद सस्ते और घटिया नमक को इन पैकेटों में भरकर असली के दाम पर आसपास के इलाकों में सप्लाई करता था।

​पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि शहर में और किन-किन दुकानों पर यह नकली नमक सप्लाई किया गया है।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img