Friday, August 28, 2026
26.1 C
Bhopal

फर्जी ट्रेनी IAS तृप्ति सिंह पर एक और धोखाधड़ी का केस दर्ज, 39.17 लाख ठगे

भोपालखुद को ट्रेनी IAS और मध्य प्रदेश पर्यटन (MPT) की एडिशनल डायरेक्टर बताने वाली तृप्ति सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बागसेवनियां थाने में उसके खिलाफ एक और धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। इस बार बालाघाट के एक युवक से होटल-रिसोर्ट लीज पर दिलाने और नौकरी लगवाने के नाम पर 39.17 लाख रुपए ठगने का आरोप है।

​पुलिस के अनुसार, बालाघाट के रहने वाले रोहित लिल्हारे ने शिकायत दर्ज कराई थी। तृप्ति के भाइयों, सुधांशु सिंह और प्रखर सिंह ने भी उसके IAS होने का झांसा देकर पीड़ित का भरोसा जीता था। आरोपियों ने MPT संपत्ति लीज के नाम पर 35.30 लाख और नौकरी के नाम पर 3.87 लाख रुपए ऐंठे।

​काम न होने पर जब रकम वापस मांगी गई, तो सिर्फ 1 लाख रुपए लौटाए गए और बाकी 38.17 लाख रुपए हड़प लिए गए। पुलिस ने BNS की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और फर्जी दस्तावेजों व बैंक खातों की जांच कर रही है। अन्य पीड़ितों के भी सामने आने की संभावना है।

Hot this week

इंदौर में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए सिटी बसें पूरी तरह मुफ्त

​इंदौर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं और बहनों को...

BSNL के दो क्लास-1 इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने भोपाल में बिछाया जाल

​भोपाल सीबीआई (CBI) ने भोपाल में बीएसएनएल (BSNL) के दो...

Topics

इंदौर में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए सिटी बसें पूरी तरह मुफ्त

​इंदौर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं और बहनों को...

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img