Wednesday, September 30, 2026
29.8 C
Bhopal

मुस्कुराकर पापा को चाय पिलाई…फिर फंदे पर झूल गई

भोपाल में 9th क्लास की स्टूडेंट ने फांसी लगाकर जान दे दी। खुदकुशी से पहले वह फैमिली के साथ मैजिक शो देखकर मस्ती-मजाक करते हुए घर लौटी थी। उसने शो ज्यादा पसंद नहीं आने की बात का जिक्र भी फैमिली से किया था। घर आकर आर्मी से रिटायर्ड पापा को मुस्कुराते हुए चाय दी और कमरे में चली गई। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली।मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजन भी ऐसा कदम उठाने की वजह नहीं समझ पा रहे हैं। पेरेंट्स का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका ने 8th क्लास में टॉप किया था। बेटी की आखिरी मुस्कान जीवन भर का दर्द बन गया।घर में दूसरे नंबर की बेटी थीखजूरी कला पूर्वांचल फेस, पिपलानी में रहने वाले अवधेश प्रजापति सेना से रिटायर्ड हैं। उनकी दो बेटियों और एक बेटे में अंशु (15) दूसरे नंबर की बेटी थी। वह सीबीएसई स्कूल में पढ़ती थी। रविवार को वह पेरेंट्स और पड़ोसियों के साथ टीटी नगर मैजिक शो देखने गई थी। शाम साढ़े 5 बजे सभी घर लौट आए।दुपट्टे का फंदा बनाकर झूलीअवधेश ने पुलिस को बताया कि मार्केट जाने के पहले अंशु ने उन्हें चाय बनाकर दी। तब भी वह मुस्कुरा रही थी। चाय देकर वह पहली मंजिल पर स्थित अपने कमरे में चली गई और मैं मार्केट चला गया। दो घंटे तक कमरे के बाहर नहीं आने पर पत्नी उसे बुलाने गई। काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से आवाज नहीं आई। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा। अंशु पंखे पर दुपट्‌टे के फंदे पर लटकी मिली। उसे उतारकर अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Hot this week

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

Topics

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img