Saturday, March 28, 2026
34.1 C
Bhopal

ग्वालियर में पुलिस के हाथ लगी महिला चोर गैंग:पलक झपकते ही चुरा लेते थे आभूषण और पैसे

ग्वालियर में जनभागीदारी से लगाए गए CCTV कैमरा से मुरार पुलिस बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों से महिलाओं के पर्स से ज्वेलरी व नगदी चोरी करने वाली महिला गैंग के एक पुरुष तीन महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं में एक बाल अपचारी भी शामिल है। पुलिस ने गैंग के चारों सदस्यों से चोरी किए सोने-चांदी के आभूषण सहित एक चार पहिया वाहन भी बरामद किया है। बरामद किए गए आभूषणों की कीमत 5 लाख रुपए से अधिक है।

गैंग की सरगना महिला आरोपी अभी फरार चल रही है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने ग्वालियर और अन्य जिला में चोरी की कई वारदात कबूली है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर उनके द्वारा की गई अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है।

यह है पूरा मामला

ग्वालियर के मुरार थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया कि, मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि बाजार में भीड़भाड़ वाले इलाकों से महिलाओं के पर्स से ज्वेलरी व नगदी चोरी करने वाली गैंग सफेद रंग की बोलेरो (MP07 ZK 7801) गाड़ी में लाल टिपारा रोड़ पर देखे गए। सूचना के आधार एक टीम बनाकर आरोपियों को पकड़ने के लिए भेजा गया। पुलिस टीम ने जडेरूआ बांध पर बैरिकेडिंग कर सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी को रोका गया। गाड़ी में पुलिस टीम को ड्राइवर सहित तीन महिलाएं बैठी मिली। जिनका हुलिया CCTV फुटेज में दिख रही महिलाओं से मेल खाता हुआ दिखा।

पुलिस ने चारों संदिग्धों को हिरासत में लेकर चोरी की घटनाओं के बारे में पूछताछ की। पूछताछ में चारों पुलिस को गुमराह करते रहे। सख्ती से पूछताछ में 10 नवंबर को मुरार अग्रसेन चौराहा के पास एक महिला के पर्स से सोने का मंगलसूत्र, पैसा और उसी दिन बजाज खाना में साड़ी की दुकान से एक महिला के पर्स से सोने की एक जोड़ी झुमका और सोने का हार अपनी अन्य महिला साथी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने पकड़े गए गैंग के सदस्यों से चोरी किए गए सोने के आभूषण बरामद किए हैं। पूछताछ में पकड़ाई गैंग के सदस्यों की पहचान 20 बर्षीय साहिबा खान, 19 बर्षीय रिजवाना रायन, 22 बर्षीय हरेंद्र उर्फ हरिश के रूप में हुई है।

आरोपी बोले- हमारी गैंग अन्य जिलों में भी सक्रिय

पुलिस की पूछताछ में गैंग के सदस्यों ने बताया है कि चोरी किए गए समान में से एक सोने का झुमका और पैसे लेकर उनके गैंग की महिला सदस्य अन्य जिला में चोरी की वारदात करने के लिए गई है। फिलहाल पुलिस पकड़ी गई महिलाओं और पुरुष से उनके गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है। पकड़े गए सभी गैंग के सदस्यों की पहचान घटना स्थल पर लगे CCTV फुटेज के आधार पर हुई थी।

Hot this week

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

एमपी नगर में बस की टक्कर से युवक की मौत, भंडारा खाकर घर लौट रहा था

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर में शुक्रवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...

Topics

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

एमपी नगर में बस की टक्कर से युवक की मौत, भंडारा खाकर घर लौट रहा था

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर में शुक्रवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...

एमडी के साथ खेतलपुर का युवक गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

रतलाम। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह...

शादीशुदा रिश्ते में ‘अप्राकृतिक सेक्स’ जुर्म नहीं, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने वैवाहिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img