Sunday, October 25, 2026
32 C
Bhopal

टीसीएस कंपनी कर्मचारी से लूट मामले में एफआईआर

इंदौर के गांधी नगर में टीसीएस कंपनी में काम करने वाली कर्मचारी युवती के साथ लूट की वारदात हो गई। पुलिस के पास युवती शिकायत लेकर पहुंची। जिसमें बाइक नंबर के आधार पर आवेदन लेकर पुलिस ने जांच में रख लिया। सोमवार को आरोपियों के पकड़ाने के बाद मामले में केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक संस्कृति भाटी के साथ 26 नवंबर को लूट की वारदात हो गई थी। संस्कृति भाटी ने बताया कि वह शाम 7 बजे टीसीएस ऑफिस से पैदल अपने घर जा रही थी। मोबाइल पर बात करते हुए ड्रीम सिटी हिंगोनिया मेन रोड पर पहुंची तो पीछे से एक लड़का बाइक पर आया। उसने हाथ पर झपट्‌टा मारकर मोबाइल छीन लिया।

उसे पकड़ने को लेकर आवाज लगाई। जिसमें बाइक नंबर नोट कर लिया। बाद में पुलिस को जानकारी दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। युवती को थाने बुलाकर FIR दर्ज की गई है।

युवक के साथ मारपीट,मोबाइल दोस्त को देकर भागे

वहीं, एक अन्य घटना में एरोड्रम में एक युवक के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया। बाद में मोबाइल दोस्त को देकर भाग गए। युवक ने चार लोगों पर मारपीट का केस दर्ज कराया है।

पुलिस ने पीयूष सोनगरा निवासी विजयश्री नगर की शिकायत पर कान्हा उर्फ हर्ष और चीना व उनके दो अन्य साथियों पर मारपीट करने मोबाइल छीनकर ले जाने के मामले में केस दर्ज किया है।

पीयूष ने बताया कि वह पानी की टंकी के पास कालानी नगर में जूपिटर गाड़ी से जा रहा था। तब आरोपियों ने उसे रोका और अपशब्द कहें। इसके बाद मारपीट कर उसका आईफोन ले गए। इसके बाद उक्त मोबाइल दोस्त पलाश के पास मिला।

दोस्त से पूछा तो उसने बताया कि उसके नंबर पर कॉल किया तो लड़कों ने उसे मोबाइल फोन देते हुए कहा कि यह रास्ते में मिला था। पीयूष के मुताबिक मारपीट में उसकी सोने की चैन भी नहीं मिली। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Hot this week

इंदौर में दो अलग-अलग मामलों में छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज

द्वारकापुरी: अस्पताल के बाहर रिसेप्शनिस्ट से अश्लील हरकत फूटी...

भोपाल के 55 इलाकों में रविवार को बिजली कटौती

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को मेंटेनेंस...

Topics

इंदौर में दो अलग-अलग मामलों में छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज

द्वारकापुरी: अस्पताल के बाहर रिसेप्शनिस्ट से अश्लील हरकत फूटी...

भोपाल के 55 इलाकों में रविवार को बिजली कटौती

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को मेंटेनेंस...

नेशनल हेराल्ड जमीन मामला: बीडीए का केस कोर्ट ने खारिज किया

भोपाल: भोपाल के एमपी नगर स्थित नेशनल हेराल्ड की जमीन...

पान मसाला सिंडिकेट पर कार्रवाई में अलमारी से निकली 32 बोर की पिस्टल

ग्वालियर: फर्जी और अवैध पान मसाले की पैकिंग के सिंडिकेट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img