Friday, April 3, 2026
28.7 C
Bhopal

कबीट पुरा में बिजली के तार में लगी आग

शाहजहानाबाद के कबीट पुरा इलाके में रविवार दोपहर अचानक हाई टेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तार गिरते ही उसमें आग लग गई।

ऐसे में सड़क पर खड़ी दो गाड़ियां;एक एक्टिवा और एक बाइक जलकर खाक हो गईं। हालांकि, घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शी आमिर के मुताबिक, घटना दोपहर करीब 12:30 बजे हुई। एक गिलहरी खंभे पर चढ़ गई थी, जहां से हाई टेंशन लाइन गुजरी हुई थी। जैसे ही गिलहरी को करंट लगा, खंभे में आग लग गई और देखते ही देखते तार जलता हुआ नीचे गिर गया।

फायर ब्रिगेड न पहुंच सकी तो लाेगाें ने बुझाई आग हादसे के बाद लोगों ने तुरंत बिजली विभाग के इमरजेंसी नंबर पर कॉल किया, लेकिन फोन नहीं लगा। वहीं, फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया, लेकिन सकरी गलियों के कारण दमकल की बड़ी गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच सकीं।

इसके चलते स्थानीय लोगों ने ही सूझबूझ से धूल और रेत डालकर आग पर काबू पाया। तार गिरने के बाद करीब 20 मिनट तक उसमें आग जलती रही, जिससे सड़क पर चार इंच गहरा गड्ढा हो गया। करीब बीस मिनट बाद बिजली विभाग ने लाइन बंद की, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था।

देखिए घटना की 3 तस्वीरें…

Hot this week

भोपाल: बंसल वन के बाहर आधी रात को गुंडागर्दी, युवक को कार से खींचकर पीटा

​भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके हबीबगंज में बुधवार देर...

भोपाल: बेगमगंज के युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी की हालत नाजुक

​भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

बैंक ऑफ इंडिया फर्जीवाड़ा: पूर्व मैनेजर समेत दो को 7-7 साल की जेल

​भोपाल। बैंकिंग साख को बट्टा लगाने वाले मिसरोद शाखा...

Topics

गांजा तस्करों से वसूली के आरोप में नजीराबाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर

​भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में खाकी को दागदार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img