Friday, November 13, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में पुजारी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल के शिव नगर में रहने वाले पुजारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शनिवार सुबह 11:30 बजे उन्होंने आखिरी बार भाई से कॉल पर बात की। तब उन्होंने भाई से कहा कि शुगर की बीमारी से अब परेशान हो चुका हूं।

इसके बाद शनिवार रात उनकी मौत की सूचना मिली। वहीं पुलिस का कहना है कि घटना स्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

देवेंद्र दुबे (48) पुत्र बाबूलाल मूलरूप से वीरपुर जिला रायसेन का रहने वाला थे। उनके पिता ने दस साल पहले भोपाल में मकान बना लिया था, अविवाहित होने के कारण पिता की मौत के बाद से देवेंद्र भोपाल स्थित उनके मकान में रह रहे थे। यहां वे एक मंदिर में पुजारी थे।

उनके भाई कामता प्रसाद दुबे ने बताया कि बीते तीन सालों से देवेंद्र हैवी डायबिटीज के शिकार हो चुके थे। इसी कारण तनाव में रहते थे। आखिरी बार कॉल पर उन्होंने बीमारी से त्रस्त होने की बात कही थी। शनिवार की रात को सूचना मिली की भाई ने सुसाइड कर लिया है। यह सूचना उनके किराएदार ने कॉल कर दी थी।

Hot this week

साइबर हमले के डर से एमपी के 25 सरकारी विभागों की वेबसाइट बंद, आमजन परेशान

मध्यप्रदेश में सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और तकनीकी लापरवाही...

Topics

साइबर हमले के डर से एमपी के 25 सरकारी विभागों की वेबसाइट बंद, आमजन परेशान

मध्यप्रदेश में सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और तकनीकी लापरवाही...

होटल में नौकरी का झांसा देकर 45 वर्षीय महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के परवलिया सड़क इलाके में एक होटल...

पन्ना में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी दबिश, 6 आरोपी गिरफ्तार, 83,500 रुपए जब्त

​पन्ना। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को शहर के धाम...

नारायण विहार में युवक पर जानलेवा हमला, आधा दर्जन बदमाशों ने चाकू से गोदा

ग्वालियर। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की नारायण विहार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img