Sunday, March 29, 2026
34.1 C
Bhopal

इंदौर के जीएनटी मार्केट में लगी आग

इंदौर के जीएनटी मार्केट में शनिवार को आग लग गई। कई किमी दूर से आग का धुआं दिख रहा था। आग कूलर बनाने की कंपनी और मेटल इंडस्ट्रीज में लगी। घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाडियों सहित कई टैंकर वहां पहुंचे। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए।

इधर, घटना की जानकारी मिलने पर नगर निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। जीएनटी मार्केट में स्थित रॉयल कूलर कंपनी और कविराज मेटल इंडस्ट्रीज में आग लग गई। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हुआ है।

सबसे पहले कूलर गोदाम में लगी आग रॉयल कूलर में करीब तीन सौ से ज्यादा प्लास्टिक के कूलर रखे थे। आग सबसे पहले यही लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की चार से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को भारी मशक्कत करना पड़ रही है।

घरों से बाहर आ गए लोग आग लगने की घटना के साथ ही आसपास के घरों के लोग अपने-अपने घरों से बाहर आए। आग लगने की घटना से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शोर होने पर लोग भी घरों से बाहर आ गए। लोगों ने गैस की टंकियां भी घरों के बाहर निकाल कर रख दी। वहीं, घटना स्थल के आसपास भी लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इधर, जेसीबी की मदद से सामान को हटाने का किया गया साथ ही दमकलकर्मियों ने मोर्चा संभाले रखा।

नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे आग की घटना की जानकारी मिलने पर नगर निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया भी निगम के अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। आग पर काबू पाने के लिए कई टैंकर भी लगाए गए है। फिलहाल दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे है। बताया जा रहा है कि कई टैंकर पानी डाला जा चुका है। दो पोकलेन मशीन भी यहां लगाई गई है।

Hot this week

बैंक मैनेजर को झांसा देकर युवक ने पार किए लाखों, पुलिस ने दर्ज की FIR”

सागर। शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में जालसाजी का...

अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों से दरिंदगी, तीन पर केस दर्ज

​नामली (रतलाम)। जिले के नामली क्षेत्र में मानवता को...

निवेश और नौकरी के नाम पर 25 लाख की ठगी, 6 से ज्यादा पर FIR

​इंदौर। शहर के एरोड्रम क्षेत्र में ऑनलाइन जालसाजों ने...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

Topics

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img