Thursday, June 25, 2026
27.3 C
Bhopal

Fire in Truck: धार जिले के धामनोद में पेट्रोल पंप पर खड़े केमिकल से भरे ट्रक में आग लगी

Fire in Truck: धामनोद। धार जिले के धामनोद में फोरलेन मार्ग पर टोल प्लाजा के नजदीक एक पेट्रोल पंप पर खड़े केमिकल से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। यह घटना रविवार की रात 10 बजे की है। खास बात यह है कि वाहन में कोई भी जिम्मेदार चालक या सहायक नहीं था। पेट्रोल पंप पर वाहन में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया तुरंत मौके पर फायर ब्रिगेड डायल 100 और जिम्मेदार लोग पहुंचे। वाहन में क्या केमिकल भरा इस बात की भी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई। हालांकि समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया गया था। अंदर बोरों में से धुआं निकलता दिखाई दे रहा था। समय पर प्रशासन के लोग पहुंच गए नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी। पुलिस और प्रशासन अलर्ट है क्योंकि पेट्रोल पंप के नोजल पाइंट से महज 100 मीटर की दूरी पर ट्रक खड़ा है। News Updating…

Hot this week

इंदौर: पॉश कॉलोनी में चल रही थी नकली शराब फैक्ट्री, भारी मात्रा में जखीरा जब्त

​इंदौर। आबकारी विभाग ने शहर की पॉश कॉलोनी तुलसी...

Topics

ईडी का बड़ा एक्शन, भोपाल और रीवा-जबलपुर में करोड़ों की जब्ती

​भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मध्य प्रदेश में बड़ी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img