Wednesday, September 16, 2026
23.1 C
Bhopal

अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 की मौत:MP के मुरैना में धमाके से पूरी इमारत गिरी

मध्य प्रदेश के मुरैना में गुरुवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 की हालत गंभीर है। घटना सुबह 9 बजे हुई। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरी बिल्डिंग ढह गई। बिल्डिंग के मलबे में कई लोग दब गए। अब तक 7 लोगों को बाहर निकाला गया है। इनमें 9 साल की एक बच्ची भी है।

पुलिस ने बताया कि बानमौर कस्बे की बिल्डिंग में यह धमाका हुआ। मलबे में कुछ लोग अभी भी दबे हुए हैं, जिन्हें बचाने की कोशिशें जारी हैं। मुरैना कलेक्टर बी कार्तिकेय ने बताया कि विस्फोट बारूद से हुआ है या गैस सिलेंडर फटने से यह स्पष्ट नहीं है। इसकी जांच की जा रही है। अभी तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। मलबे में सर्चिंग की जा रही है।

Hot this week

भोपाल में ओवैसी ने किया समान नागरिक संहिता का विरोध, एनडीए सहयोगियों से की अपील

​भोपाल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद...

शंकरगढ़ बायपास पर बेकाबू होकर पिकअप से टकराई स्कूल बस, टला बड़ा हादसा

​देवास शहर के शंकरगढ़ बायपास पर मंगलवार सुबह एक बड़ा...

Topics

बाणगंगा में बदमाशों का आतंक: बीयर मंगवाकर पी, फिर मारपीट कर खाते से उड़ाए 55 हजार

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एमआर-10 ब्रिज के पास एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img