Sunday, April 5, 2026
25.1 C
Bhopal

इवेंट मैनेजर महिला समेत चार ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, कार की छत में छिपा रखी थी MD

इंदौर। शहर में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने एक सफेद वरना कार से 24.08 ग्राम एमडी (MD) ड्रग्स के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद नशे की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 2 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है।

सुनसान मैदान में खड़ी थी संदिग्ध कार

डीसीपी (क्राइम) राजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि कनकेश्वरी मैदान के पास एक कार में कुछ संदिग्ध लोग मौजूद हैं। जब पुलिस ने घेराबंदी कर कार की तलाशी ली, तो छत (सीलिंग) में बने एक विशेष बॉक्स से पारदर्शी पन्नी में रखी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने मौके से रिजवान खोकर, फैजान मंसूरी, समीर लकारा (तीनों निवासी रतलाम) और काजल उपाध्याय (निवासी इंदौर) को हिरासत में लिया है।

इवेंट की आड़ में नशाखोरी

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी महिला काजल अलग-अलग शहरों में इवेंट ऑर्गेनाइजेशन का काम करती है। आरोपी कम दाम में ड्रग्स खरीदकर नशे के आदी युवाओं को ऊंचे दामों पर बेचते थे। आरोपियों के पास से ड्रग्स के अलावा कार और 4 मोबाइल फोन समेत कुल 5 लाख का मशरुका जब्त किया गया है।

क्राइम रिकॉर्ड: मुख्य आरोपी रिजवान पर रतलाम में पहले से ही मारपीट का मामला दर्ज है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और ड्रग्स के मुख्य स्रोत का पता लगा रही है।

Hot this week

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

दहेज प्रताड़ना: इलाज के अभाव में विवाहिता की मौत, पति समेत तीन पर केस दर्ज

​इंदौर। एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...

फेसबुक पर ‘विदेशी महिला’ से दोस्ती पड़ी महंगी, रिटायर्ड अधिकारी से 10 लाख की ठगी

​इंदौर। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना...

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, AAP नेता का भांजा था मृतक

​गुना। जिले के चांचौड़ा थाना क्षेत्र के कोन्याकला गांव...

Topics

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img