Sunday, July 5, 2026
26.2 C
Bhopal

पुराने भोपाल में चार पहिया और लोडिंग वाहन प्रतिबंधित

दीपावली पर्व के चलते भोपाल में अगले 8 दिनों तक यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था लागू की है। पुराने शहर से लेकर न्यू मार्केट, 10 नंबर मार्केट, एमपी नगर और बैरागढ़ तक उन इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन और अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

जहां दीपावली की खरीदारी के दौरान सबसे ज्यादा भीड़ रहने की संभावना है। नगरीय यातायात पुलिस भोपाल के अनुसार, 13 से 21 अक्टूबर तक भीड़भाड़ की स्थिति को देखते हुए कई बाजारों में चार पहिया और तीन पहिया वाहनों का प्रवेश सीमित रहेगा।

पुराना भोपाल क्षेत्र में नहीं जा सकेंगे चार पहिया और लोडिंग वाहन

  • जनकपुरी, जुमेराती, छोटे भैया चौराहा, घोड़ा नक्कास, हनुमानगंज और आजाद मार्केट जैसे इलाकों में लोडिंग वाहन, ऑटो और चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • करोंद, डीआईजी बंगला, सिंधी कॉलोनी और शाहजहांनाबाद से आने वाले वाहन भोपाल टॉकीज चौराहे से आगे नहीं जा सकेंगे, उन्हें बाल विहार ग्राउंड में पार्क करना होगा।
  • भारत टॉकीज से आने वाले दोपहिया वाहन अपने वाहन सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में पार्क करेंगे।
  • भारत टॉकीज से आने वाले दोपहिया वाहन अपने वाहन सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में पार्क करेंगे।
  • संगम टॉकीज और सब्जी मंडी क्षेत्र के लिए सब्जी मंडी परिसर में अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
  • लखेरापुरा, इतवारा, मारवाड़ी रोड और इब्राहिमपुरा से चारपहिया-तीनपहिया वाहन चौक बाजार की ओर नहीं जा सकेंगे। उन्हें सरस्वती स्कूल के पास मल्टीलेवल पार्किंग या सदर मंजिल पार्किंग का उपयोग करना होगा।
  • भीड़ अधिक होने पर दोपहिया वाहन भी इन्हीं पार्किंग स्थलों पर भेजे जाएंगे।

10 नंबर मार्केट में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था 13 से 21 अक्टूबर तक 10 नंबर मार्केट की ओर जाने वाले मार्ग को वन-वे बनाया गया है। वाहन वंदे मातरम चौराहे से प्रवेश कर 10 नंबर मार्केट तिराहा होते हुए नेशनल अस्पताल की ओर जा सकेंगे। वहीं, नेशनल अस्पताल से वंदे मातरम् चौराहे की दिशा में आवाजाही प्रतिबंधित रहेगा।

न्यू मार्केट और एमपी नगर के लिए मल्टीलेवल पार्किंग का उपयोग करें न्यू मार्केट क्षेत्र में टीटी नगर थाना चौराहे के पास मल्टीलेवल पार्किंग उपलब्ध है। भीड़ बढ़ने पर रंगमहल चौराहे से थाना चौराहे की दिशा में आवागमन को परिवर्तित किया जा सकता है।एमपी नगर जोन-1 के व्यापारी और खरीदार स्थानीय मल्टीलेवल पार्किंग और निर्धारित स्थलों में ही वाहन पार्क करें।

बैरागढ़ में चंचल चौराहे के पास व्यवस्था

बैरागढ़ क्षेत्र में चंचल चौराहे के पास मल्टीलेवल पार्किंग तैयार है। इसके अलावा, नए ब्रिज निर्माण के दौरान पीडब्ल्यूडी द्वारा छोटे अस्थायी पार्किंग स्थल भी बनाए जा रहे हैं। जहां ग्राहक अल्प समय के लिए वाहन खड़े कर सकेंगे।

इस दौरान पुलिस ने व्यापारियों से अनुरोध किया है कि सभी व्यापारी रात 12 बजे से सुबह 7 बजे के बीच ही सामान की लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य करें, ताकि दिन में जाम की स्थिति न बने।

Hot this week

भोपाल में महिला और बाल अपराधों पर अभियोजन कार्यशाला संपन्न

​भोपाल। महिला एवं बाल अपराधों के निराकरण और अभियोजन...

भोपाल: 60 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटर भी जब्त

​भोपाल, 5 जुलाई। स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के...

भोपाल: होटल में घुसकर बदमाशों का तांडव, तलवारों से युवक पर जानलेवा हमला

​भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित 'जैन...

भोपाल: 18 दिन जिंदगी से जंग हार गईं शैतान बाई, सड़क हादसे में गई जान

​बैरसिया। बैरसिया थाना क्षेत्र में करीब 18 दिन पहले...

Topics

भोपाल में महिला और बाल अपराधों पर अभियोजन कार्यशाला संपन्न

​भोपाल। महिला एवं बाल अपराधों के निराकरण और अभियोजन...

भोपाल: 60 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटर भी जब्त

​भोपाल, 5 जुलाई। स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के...

भोपाल: होटल में घुसकर बदमाशों का तांडव, तलवारों से युवक पर जानलेवा हमला

​भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित 'जैन...

भोपाल: 18 दिन जिंदगी से जंग हार गईं शैतान बाई, सड़क हादसे में गई जान

​बैरसिया। बैरसिया थाना क्षेत्र में करीब 18 दिन पहले...

लकी ड्रॉ में इनाम का लालच देकर महिला से 1.85 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर लूटा

​ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गृहिणी को...

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img