Friday, July 3, 2026
28.5 C
Bhopal

ऑटो ड्राइवर की सिम से राजगढ़ में फर्जीवाडा

इंदौर में छत्री लगाकर सिम बचने के मामले में फर्जीवाड़ा सामने आया है। एक आरोपी ने ऑटो ड्राइवर के डॉक्यूमेंट से सिम ली और फर्जीवाड़ा कर दिया।

मामले में राजगढ़ पुलिस ने बताया कि पीड़ित सैयद ने बताया कि उसने एक साल पहले सतीश नाम के व्यक्ति से सिम ली थी। तब एमजी रोड पुलिस को जानकारी देकर मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। एमजी रोड पुलिस ने सैयद मकबूल हुसैन निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी की शिकायत पर सतीश पुत्र नंदकिशोर लोधी निवासी मूसाखेड़ी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। सैयद ने बताया कि उसने सिम पोर्ट करने के लिए सतीश से मुलाकात की थी। उसने आधार कार्ड मांगा और सिम को दूसरी कंपनी में पोर्ट कर दिया। शनिवार को लीला चौहान का राजगढ़ से फोन आया उसने बताया कि आधार नंबर से एक सिम जारी हुई है जिससे गलत लेनदेन हुआ है। पता चला कि सतीश को जो डॉक्यूमेंट दिए थे उसने उससे एक और सिम एक्टिव कराई थी। उसे रुपए के लालच में किसी और को बेच दिया था। पुलिस ने सतीश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Hot this week

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

Topics

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img