Wednesday, April 1, 2026
28.7 C
Bhopal

एम्स में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के नाम पर ठगी

भोपाल एम्स में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने गार्ड के रूप में भर्ती कराने के नाम पर 80 हजार रुपए में डील की। बतौर एडवांस 20 हजार रुपए लिए। जालसाज खुद को सिक्योरिटी कंपनी का संचालक बताता था। जहांगीराबाद पुलिस ने शिकायती आवेदन की जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

एसआई सुनील भदौरिया ने बताया-

फरियादी राघवेंद्र सिंह की मुलाकात थान सिंह से हुई थी। थान सिंह ने खुद को एम्स में सिक्योरिटी गार्ड उपलब्ध कराने वाली कंपनी का संचालक बताया था। आरोपी ने कहा था- वह राघवेंद्र की नौकरी भी लगवा देगा। इसके लिए 80 हजार रुपए लगेंगे। गार्ड की ड्रेस उसे कंपनी की ओर से दी जाएगी। आरोपी के झांसे में आया राघवेंद्र राजी हो गया।

जहांगीराबाद सेंटर पाइंट के बाहर हुई डील

सितंबर 2024 को वह 20 हजार रुपए लेकर सेंटर पॉइंट के पास पहुंचा। यहां पहले से मौजूद आरोपी को रकम दी। आरोपी ने भरोसा दिलाया- अक्टूबर से उसकी नौकरी लग जाएगी। तय समय पर नौकरी न लगने पर राघवेंद्र ने आरोपी से बात की। वह इधर-उधर की बातें बनाने लगा। शक होने पर राघवेंद्र जानकारी करने एम्स पहुंचा। यहां उसके सामने हकीकत आ गई। फिर उसने थाने में शिकायत की।

Hot this week

MP विधानसभा की नई समितियां घोषित: जेल भेजे गए विधायक राजेंद्र भारती भी शामिल

​भोपाल। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्ष 2026-27...

धुले से दबोचा गया 40 हजार का इनामी बदमाश ‘जीतू’, 20 से ज्यादा केस हैं दर्ज

भोपाल। राजधानी की कोलार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल...

शादी का झांसा देकर छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में इंदौर की...

भोपाल: चाय कारोबारी की हत्या के आरोपी आसिफ ‘बम’ का शॉर्ट एनकाउंटर, शहर में तनाव

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में चाय कारोबारी...

Topics

MP विधानसभा की नई समितियां घोषित: जेल भेजे गए विधायक राजेंद्र भारती भी शामिल

​भोपाल। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्ष 2026-27...

धुले से दबोचा गया 40 हजार का इनामी बदमाश ‘जीतू’, 20 से ज्यादा केस हैं दर्ज

भोपाल। राजधानी की कोलार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल...

शादी का झांसा देकर छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में इंदौर की...

फर्जी कागजातों पर बेचा फ्लैट, 29 लाख की धोखाधड़ी में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के...

भोपाल के 40 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 रहवासी इलाकों में बुधवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img