Monday, August 31, 2026
23.1 C
Bhopal

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 19 लाख की धोखाधड़ी

खंडवा में इंश्योरेंस कंपनी के एरिया मैनेजर से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़ित ने बताया कि मोबाइल नंबर 9784616255, 8899594761, 8870172210 से ट्रेडिंग के नाम पर एक फर्जी एप्लिकेशन मोटो के माध्‍यम से 19 लाख 50 रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया ऐप के जरिए एप्लिकेशन के बारे में पता चला था, क्लिक किया तो उन्हें वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया। इस ग्रुप में अन्य सदस्य रोज फायदा होने की पोस्ट करते, जिसे देखकर विश्वास बढ़ गया। ज्यादा प्रॉफिट दिखाकर ज्यादा इन्वेस्ट कराया गया। 54 वर्षीय पीड़ित इस धोखाधड़ी से सदमें में आ गया। वह 3 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहा। वह अपनी बचत का एक-एक रूपया इन्वेस्ट कर चुका था।

टीआई अशोक सिंह चौहान का कहना है कि लोगों को इस तरह से झांसे में नहीं आना चाहिए। लोग आए दिन लोग साइबर फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं। पिछले दिनों बच्चों के नाम लोगों से ठगी की शिकायत भी आई थी। साइबर सेल में इस प्रकार ऑनलाइन धोखाधड़ी की रोजाना करीब 20 से 25 शिकायतें पहुंचती हैं।

Hot this week

अस्पताल की कैंटीन से डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

​कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के एक अस्पताल की कैंटीन से...

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...

भोपाल में लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज, कोलार तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को नोटिस

​भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सोमवार को समयावधि (टीएल)...

Topics

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img