Sunday, October 25, 2026
25.1 C
Bhopal

जीएडी ने जारी किए आदेश

मप्र में अब भ्रष्ट अफसर-कर्मचारी प्रकरण दर्ज होने के बाद अधिक समय तक अभियोजन से नहीं बच पाएंगे। अभियोजन पर सहमति या असहमति के लिए सरकार ने 3 माह की अवधि तय कर दी है। यही नहीं अब हर मामला सीधे विभाग नहीं आएगा, बल्कि नियुक्तिकर्ता अधिकारी ही सहमति या असहमति दे सकेंगे। हर अभियोजन स्वीकृति में विधि विभाग का अभिमत अनिवार्य होगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार देर रात इसके आदेश जारी किए।

नियुक्तिकर्ता अधिकारी भी मंजूरी दे सकेंगे, कैबिनेट के लिए भी 45 दिन तय

पहला बदलाव- भ्रष्टाचार या घूसखोरी का केस दर्ज होता है तो सीधे नियुक्तिकर्ता अधिकारी ही अभियोजन स्वीकृति दे सकेंगे। उदाहरण– किसी पंचायत सचिव के खिलाफ केस दर्ज होता है तो सहमति जिला पंचायत सीईओ दे पाएंगे। इसके बाद विभाग की सहमति जरूरी नहीं होगी। अब तक… विभाग की सहमति जरूरी होती थी। इसलिए हर बड़े-छोटे मामले सरकार तक आते थे।

नियुक्तिकर्ता अधिकारी प्रकरण का परीक्षण कर जांच एजेंसी को भेजेगा। जांच एजेंसी चालान प्रस्तुत कर अधिकारी को सूचित करेगी। इसके बाद विधि विभाग इसमें फॉलोअप लेगा। पूरी प्रक्रिया 45 दिन में होगी। अब तक… विधि विभाग से अभिमत अनिवार्य नहीं था।

दूसरा बदलाव- यदि नियुक्तिकर्ता अधिकारी असहमत है तो वह कारण सहित विधि विभाग को भेजेगा। इसके बाद विधि विभाग अपना अभिमत संबंधित विभाग को भेजेगा। यदि दोनों विभाग आपस में सहमत नहीं हैं तो मामला संबंधित विभाग के जरिए कैबिनेट में आएगा।

Hot this week

सोनी स्टूडियो चोरी का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख का माल बरामद

सीहोर / जावर: जावर पुलिस ने ग्वाली रोड स्थित...

परवलिया सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.5 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

परवलिया सड़क (भोपाल): थाना परवलिया सड़क पुलिस ने बायपास...

Topics

भोपाल देहात पुलिस की रातभर दबिश: 100 वारंटी गिरफ्तार, वाहनों की सघन चेकिंग

भोपाल: अपराधियों पर नकेल कसने और कानून व्यवस्था बनाए...

24 घंटे में पकड़े गए भैंस चोर, 1.5 लाख की मवेशी बरामद

परवलिया सड़क (भोपाल): थाना परवलिया सड़क पुलिस ने त्वरित...

इंदौर में दो अलग-अलग मामलों में छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज

द्वारकापुरी: अस्पताल के बाहर रिसेप्शनिस्ट से अश्लील हरकत फूटी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img