Tuesday, August 25, 2026
23.1 C
Bhopal

होटल ग्रेट गैलेक्सी में चल रही थी जुए की फड़

दतिया में होटल ग्रेट गैलेक्सी में एक कमरे में ताश के पत्तों से बड़े पैमाने पर जुए का खेल चल रहा था। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दबिश देकर 9 जुआरियों को पकड़ लिया। पुलिस को मौके से जुए के फड़ पर 48 हजार 700 रुपए कैश और ताश के पत्ते मिले जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया।

थाना प्रभारी धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि, पुलिस को गुरुवार रात 10 बजे सूचना मिली कि सिविल लाइन रोड स्थित होटल ग्रेट गैलेक्सी में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम को देखकर जुआरियों में भगदड़ मच गई।

इन पर हुई जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सौरभ पिता उत्तम यादव, बल्ली पिता पेज सिंह रावत, प्रदीप पिता दिवान सिंह रावत, प्रदीप पिता देवेंद्र रावत, आशु पिता माधव सिंह रावत, अखलेश पिता बद्रीप्रसाद रावत, रवि कुमार पिता बल किशन रावत, स्वरूप सिंह रावत पिता रघुनाथ सिंह और स्वदेश पिता संतोष शर्मा सभी निवासी बड़ौनी क्षेत्र के हैं। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Hot this week

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

मध्य प्रदेश: त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा, भोपाल-इंदौर समेत 8 शहरों में 25 ब्रांड का घी अमानक

​भोपाल: त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग...

किन्नर समाज के दो गुटों में गद्दी और वर्चस्व को लेकर विवाद, थाने पहुंचा मामला

​गंजबासौदा (विदिशा): शहर में किन्नर समाज के दो गुटों के...

Topics

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

साइबर ठगों का शिकार बने दो बुजुर्ग, खातों से उड़े 4.34 लाख रुपए

ग्वालियर: शहर में साइबर ठग लगातार बुजुर्गों को अपना निशाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img