Saturday, February 14, 2026
23.1 C
Bhopal

छेड़छाड़ केस में राजीनामा नहीं करने पर गैंगरेप

ग्वालियर में 21 साल की युवती का अपहरण कर गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती से ओरछा में जबरन शादी की। इसके बाद ग्वालियर लाकर दो दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी फरार हैं।

झांसी रोड इलाके के नाका चन्द्रबदनी में रहने वाली युवती से यहीं के रहने वाले कालू उर्फ अनिल बाल्मीक ने छेड़छाड़ की थी। युवती ने पुलिस नें इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। 23 मार्च को आरोपी ने युवती का रास्ता रोककर मामले में समझौते के लिए दबाव बनाया।

युवती के अनुसार, मना करने पर आरोपी कालू ने अपने दो दोस्त मुकीम और डिंकू उर्फ आमिर खान के साथ उसे एम्बुलेंस में खींच लिया और कुछ सुंघा दिया। वह बेहोश हो गई। होश आने पर युवती ने खुद को ओरछा के शिव मंदिर में पाया। यहां शादी का विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पिता और भाई की हत्या की धमकी दी।

जबरन मांग भरी, ग्वालियर लाकर गैंगरेप किया युवती ने पुलिस को बताया, मंदिर में कालू ने जबरन वरमाला पहनाकर उसकी मांग भर दी। पैरों में बिछिया पहना दिए। इसके बाद एम्बुलेंस से ग्वालियर आ गए। यहां लक्कड़ खाना इलाके में रखा। रात में एक सूने मकान में ले गए। पहले कालू बाल्मीक ने रेप किया। इसके बाद बारी-बारी से मुकीम और डिंकू ने रेप किया। इसके बाद वापस लक्कड़ खाना वाले घर में ले आए। रात भर यहां रखा।

इधर, युवती के परिवार ने 23 मार्च को ही उसके लापता होने की सूचना झांसी रोड थाने में दी थी। 24 मार्च को उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई।

धमकाकर कोर्ट में दिलवाए झूठे बयान 25 मार्च 2025 को कोर्ट में कालू बाल्मीक पर लगे छेड़छाड़ के मामले में युवती के बयान हुए। पिता की हत्या की धमकी देकर कालू खुद युवती को लेकर कोर्ट पहुंचा। यहां युवती ने आरोपी के पक्ष में बयान दिए। इसके बाद आरोपी उसे झांसी रोड थाने के पास छोड़कर चला गया। जाने से पहले उसे धमकाया कि यदि किसी से कुछ भी कहा तो मार डालेंगे। युवती थाने पहुंची और पुलिस से कहा कि कालू के डर से वह अपनी सहेली के घर चली गई थी।

वन स्टॉप सेंटर से घर पहुंची और सुनाई आपबीती

थाने में गुमशुदगी दर्ज होने के चलते पुलिस ने युवती बरामदगी दिखाकर उसे 25 मार्च को ही कोर्ट में पेश किया। उसी दिन युवती को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। वहां एक महीना आठ दिन रहने के बाद युवती अपने घर वापस लौटी। कालू के खौफ के चलते उसने काफी दिनों तक परिवार को कुछ नहीं बताया। हिम्मत कर 5 मई को परिजन को घटना के बारे में जानकारी दी। परिजन उसी रात उसे थाने लेकर पहुंचे। जांच के बाद 16 मई शुक्रवार रात 11.45 बजे पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, अपहरण और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

Hot this week

95 साल के बुजुर्ग ने राइफल से खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में बड़ी बहू पर प्रताड़ना का आरोप

​ग्वालियर। शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू कॉलोनी...

भोपाल के जेएसआर ग्लोबल कॉलेज में फाइनेंस कर्मी की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में स्थित जेएसआर ग्लोबल...

15 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट नहीं मिलने से गुत्थी उलझी

​भोपाल। राजधानी के सूखी सेवनिया थाना इलाके में एक...

Topics

भोपाल के जेएसआर ग्लोबल कॉलेज में फाइनेंस कर्मी की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में स्थित जेएसआर ग्लोबल...

पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में युवक की बेरहमी से हत्या

​बांसवाड़ा | सदर थाना क्षेत्र में दोस्ती के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img