Thursday, February 19, 2026
19 C
Bhopal

नकली क्राइम ब्रांच चलाने वाले दरोगा पर गैंगस्टर

वाराणसी में वर्दी की आड़ में लुटेरों का गैंग चलाने वाले दरोगा सूर्य प्रकाश पांडे पर पुलिस ने गैंगस्टर लगाया है। केस में चार्जशीट दाखिल होने के बाद पुलिस ने गुरुवार को दरोगा को फिर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर अब दरोगा को बर्खास्त करने की तैयारी चल रही है।

जांच में दरोगा के कई और मामले खुलकर सामने आए। ACP कोतवाली ईशान सोनी ने दरोगा से थाने में 3 घंटे पूछताछ की। दरोगा के केस में इंस्पेक्टर रामनगर ने 4 दिन पहले ही चार्जशीट ACP कोतवाली को सौंपी थी। फिलहाल उसको कोर्ट में पेश किया गया है।

कोर्ट से जमानत के बाद हुई थी किरकिरी दरअसल, इस केस के मुख्य आरोपी सूर्य प्रकाश पांडे को पिछले दिनों पुलिस की लचर पैरवी से जमानत मिल गई थी। कोर्ट में पुलिस पूरे सबूत भी पेश नहीं कर सकी थी। किरकिरी होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने फिर दरोगा को गिरफ्तार किया। अब उसकी गिरफ्तारी नए गैंगस्टर केस में हुई है, जिसमें उसके अन्य साथियों को भी शामिल किया गया है।

दरोगा को जमानत मिलने के बाद हटाए गए थे कोतवाल और ACP दरोगा सूर्य प्रकाश पांडे और उसके गुर्गों के खिलाफ जांच के बीच हाईकोर्ट से उसको जमानत मिल गई। इस बारे में जब आला अधिकारियों को पता चला, तब पुलिस आयुक्त ने नाराजगी जताई। उसकी रिपोर्ट भेजने के बाद फॉलोअप भी नहीं किया गया। तत्कालीन ACP कोतवाली और रामनगर थाना प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच बैठाई गई। कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने फिलहाल ACP कोतवाली अमित श्रीवास्तव को हटाकर ACP सुरक्षा बना दिया है। इंस्पेक्टर रामनगर अनिल कुमार शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया।

चार्जशीट दाखिल होने के बाद सवाल उठने लगे हैं। 42.50 लाख की डकैती के मामले में रामनगर थाना प्रभारी निरीक्षक ने चार्जशीट दाखिल की है। इसमें दरोगा की कितनी भूमिका दिखाई गई है, ये अभी सामने नहीं आया है।

Hot this week

भोपाल के 20 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने लगाई फांसी, घर में अकेली थी मां

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के...

बैंक भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: असली की जगह ‘मुन्नाभाई’ ने दी परीक्षा

​भोपाल | राजधानी के बिलखिरिया क्षेत्र में राजस्थान ग्रामीण...

इलाज के बहाने भोपाल लाकर महिला से ज्यादती

​भोपाल | राजधानी के एमपी नगर इलाके में एक...

Topics

अनुशासन या अति? स्कूल में छात्राओं की चोटी काटने के आरोप पर हंगामा

पिपलौदा (बछोड़िया): रतलाम जिले के एक सरकारी स्कूल में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img