Wednesday, November 18, 2026
24.1 C
Bhopal

महिला को छेड़ा, विरोध किया तो थप्पड़ मारे

नरसिंहपुर में युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर महिला को बाल पकड़कर खींचा। थप्पड़ मारे। उसका सिर पत्थर पर पटकने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया तो आरोपी भाग निकला। मामला गाडरवारा में मंगलवार का है।

35 वर्षीय पीड़िता एक ढाबे पर काम करती है। आरोपी ने यहीं घुसकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

महिला ने पुलिस को बताया कि जिस ढाबे पर वह काम करती है, उसी के पास रहने वाला लकी कोरी उस पर गंदी नजर रखता है। अक्सर उसका रास्ता रोककर अश्लील बातें करता है।

साथ काम करने वाले लोगों ने बचाया

महिला ने बताया कि वह 24 सितंबर को दोपहर 3 बजे ढाबे में खाना बना रही थी। इसी बीच लकी वहां आया। उससे अनचाही बातचीत करने की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर बदतमीजी की। महिला ने उसे दूर किया तो गालियां देने लगा। थप्पड़ मारकर उसके बाल खींचे।

शोर सुनकर ढाबे पर ही काम करने वाले रामभरोसे और दुर्गेश नौरिया वहां पहुंचे। युवक से महिला को छुड़ाया।

Hot this week

स्पा संचालक पर छात्रा के गंभीर आरोप, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

जबलपुर। विजय नगर स्थित 'रॉयल क्राउन स्पा' में काम...

सोनकच्छ टोल प्लाजा पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 2.40 करोड़ की ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट...

जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर को रफ्तार: पूर्व आईएएस शैलेश पाठक बने एसपीवी के उपाध्यक्ष

भोपाल। राज्य सरकार ने जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर के काम...

Topics

स्पा संचालक पर छात्रा के गंभीर आरोप, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

जबलपुर। विजय नगर स्थित 'रॉयल क्राउन स्पा' में काम...

सोनकच्छ टोल प्लाजा पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 2.40 करोड़ की ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट...

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img