Monday, February 16, 2026
23.1 C
Bhopal

इंदौर के सीतलामाता बाजार में फटा गैस सिलेंडर

इंदौर के सबसे बड़े सीतलामाता बाजार में रविवार शाम एक चार मंजिला बिल्डिंग में गैस टंकी फट गई। इसमें चौकीदार का कमरा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में आग बुझाने दौरान एक कपड़ा दुकान का कर्मचारी झुलसा है। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है।

घटना सिद्धि विनायक बिल्डिंग की है। यहां पर चार मंजिला बिल्डिंग में सबसे ऊपर चौकीदार रहता है। रविवार शाम वह दीपक लगाकर नीचे काम से गया था। इस दौरान वहां आग लग गई। करीब आधे घंटे बाद टंकी में विस्फोट हो गया।

कपड़ा दुकान पर काम करने वाला युवक झुलसा इस हादसे में कपड़ा मार्केट में माहेश्वरी फैशन नलिया बाखल में काम करने वाला कर्मचारी रोहित राठौर निवासी नंदबाग झुलस गया। बताया जाता है कि वह बिल्डिंग के सामने दुकान पर काम करता है। शाम को उसकी नजर पहुंची तो आग का गुब्बार दिखा। इसके बाद वह दौड़ते हुए यहां आग बुझाने पहुंचा था।

विधायक के भतीजे की है बिल्डिंग

बिल्डिंग क्षेत्रीय विधायक मालिनी गौड़ के भतीजे राज सिंह गाैड की है। यहां करीब 40 से ज्यादा कपड़ों की दुकानें हैं। हादसे की सूचना पर एसीपी हेमंत चौहान, नगर निगम का दल और अन्य अफसर पहुंच गए थे।

इधर, टाॅवर में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

इंदौर के सपना संगीता में भी रविवार दाेपहर एक बिल्डिंग के ऊपर लगे मोबाइल टॉवर में आग लग गई थी। जिसमें मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने काबू किया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। सूचना के बाद आसपास के लोगो ने आग बुझाना शुरू की थी।

Hot this week

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी ने भी ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

​भोपाल | राजधानी के गौतम नगर इलाके में सोमवार...

निशातपुरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 12 घंटे में सुलझाई 4.5 लाख की चोरी, शातिर बदमाश गिरफ्तार

​भोपाल | राजधानी की निशातपुरा पुलिस ने तत्परता दिखाते...

Topics

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img