Sunday, September 27, 2026
26.1 C
Bhopal

पुलिस के हाथ लगा दुष्कर्म का आरोपी

ग्वालियर में नाबालिग को अगवा कर दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को सिरोल थाना पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि छात्रा को परिजन के सुपुर्द कर दिया।

सिरोल थाना प्रभारी आलोक भदौरिया ने बताया कि सिरोल निवासी पंद्रह वर्षीय नाबालिग छात्रा अक्टूबर 2024 में लापता हो गई थी। नाबालिग के लापता होने का पता चलते ही पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि नाबालिग को पड़ोस में रहने वाला एक युवक अगवा कर ले गया है। इसका पता चलते ही पुलिस ने नाबालिग और आरोपी की तलाश की तो पता चला कि वह दिल्ली गए हंै। इसका पता चलते ही पुलिस दिल्ली पहुंची और जांच की तो पता चला कि आरोपी छात्रा को लेकर झांसी जा पहुंचा है और इसका पता चलते ही पुलिस टीम झांसी पहुंची, लेकिन आरोपी यहां से भी निकल गया था। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। घर आया तो उठा लाई पुलिस

शनिवार की रात आरोपी अपने घर आया तो पुलिस को इसकी सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद नाबालिग को बरामद कर लिया है। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि आरोपी उसे अगवा कर ले गया और उसके साथ गलत काम किया था। एक मंदिर में उसकी मांग भर कर उससे शादी होना बता कर धमका रहा था। पुलिस ने नाबालिग के बयानों के बाद आरोपी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img