Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

छेड़छाड़ करने वाले 3 आरोपियों ने लगाई उठक-बैठक

बीना में एक महिला अधिवक्ता के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना रविवार सुबह 11 बजे की है, जब महिला अधिवक्ता मोपेड पर सवार होकर पुलिस थाने के पीछे से गुजर रही थीं।

थाना प्रभारी अनूप यादव के अनुसार, पल्सर बाइक (एमपी 15 एनएल 8609) पर सवार तीन युवकों ने महिला वकील का पीछा किया और उनसे छेड़छाड़ की। महिला ने पहले तो उन्हें नजरअंदाज किया, लेकिन जब वे पीछा करते रहे, तो उन्होंने चतुराई दिखाते हुए तीनों के नाम पूछ लिए।

आरोपियों की पहचान बिट्टू कुशवाहा, राजीव अहिरवार और देवेंद्र उर्फ गुल्ले अहिरवार के रूप में हुई। महिला वकील ने तुरंत पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर सर्वोदय चौराहे पर सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक करवाई। साथ ही उनके खिलाफ अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img