Wednesday, March 11, 2026
35 C
Bhopal

बोरी में मिली बच्ची की मौत, नर्स हिरासत में

भोपाल में बोरी में बंद मिली नवजात बच्ची की गुरुवार को मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया स्थित मॉर्चुरी भेजा गया है। बच्ची को फेंकने वाली संदेही नर्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी पहचान हुई।

संदेही नर्स आसमां खान ने 17 साल की लड़की की डिलीवरी कराई थी। परिवार ने बदनामी के डर से नवजात को ठिकाने लगाने का जिम्मा नर्स को ही दिया था। उसने बाग उमराव दुल्हा के पास रेलवे ट्रैक के किनारे नवजात को फेंक दिया था।

नाबालिग स्कूली छात्रा बताई जा रही है, जिसका बरखेड़ी में रहने वाले युवक से अफेयर चल रहा था। पुलिस छात्रा के परिजन से पूछताछ कर रही है। साथ ही उसके बॉयफ्रेंड की भी तलाश कर रही है।

CCTV में घटनास्थल के पास दिखी थी महिला मंगलवार देर रात बोरी में बंद कर मासूम को फेंकने वाली महिला के सीसीटीवी फुटेज सामने आए थे। वीडियो में एक महिला घटनास्थल के करीब दिखाई दी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ एफआईआर की थी। उसी महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है जो नर्स है। वह नवीन नगर ऐशबाग में रहती है।

नर्स आसमां को 60 हजार रुपए एडवांस दिए थे जिस नाबालिग की डिलीवरी हुई थी वह 11वीं में क्लास में है। हालांकि करीबी रिश्तेदार की ज्यादती की वजह से पढ़ने नहीं जा रही थी। वहीं, डिलीवरी के लिए परिवार ने नर्स आसमां को 60 हजार रुपए एडवांस दिए थे। नवजात को ठिकाने लगाने के लिए कुल कितने रुपए नर्स को देने थे, यह अभी पता नहीं चला है।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर दर्ज किया है केस इस मामले में ऐशबाग पुलिस ने बीएनएस की धारा 93 के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि धाराएं और बढ़ाई जा सकती हैं। धारा 93 के तहत अगर पेरेंट्स या पालन-पोषण करने वाले 12 साल से कम उम्र के बच्चे को त्यागने के इरादे से किसी भी जगह पर छोड़ेंगे तो उसे कारावास और जुर्माने की सजा से दंडित किया जा सकता है।

Hot this week

एआई ट्रेडिंग के नाम पर युवक से 2.10 लाख की ठगी

​इंदौर। शहर में साइबर ठगों ने अब आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस...

भोपाल के 40 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 प्रमुख इलाकों में बुधवार...

Topics

एआई ट्रेडिंग के नाम पर युवक से 2.10 लाख की ठगी

​इंदौर। शहर में साइबर ठगों ने अब आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस...

भोपाल के 40 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 प्रमुख इलाकों में बुधवार...

भोपाल: मासूम से दरिंदगी के दोषी की फांसी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

​भोपाल। राजधानी के बहुचर्चित शाहजहांनाबाद मासूम हत्याकांड में नया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img