Friday, February 13, 2026
23.1 C
Bhopal

दो घरों से 70 लाख का सामान चोरी

रतलाम में चोरों ने दो घरों से करीब 70 लाख रुपए के सामान की चोरी की। ब्यूटी पार्लर संचालिका के यहां से सोने के जेवर और करीब साढ़े तीन किलो चांदी चुराई। वहीं साड़ी व्यापारी के यहां भी करीब 20 लाख रुपए की चोरी हुई।

दरअसल गुरुवार रात थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत राजबाग कॉलोनी में स्थित अष्टविनायक कॉलोनी के सर्कल के पास गली में एक सूने मकानों को चोरों ने निशान बनाया। चोरी की घटना का पता शुक्रवार शाम को चला।

चोर घर में करीब 50 लाख से अधिक सोने की ज्वेलरी व 5 लाख से अधिक चांदी की ज्वेलरी के साथ करीब डेढ़ लाख रुपए चोर चुरा ले गए।

करवा चौथ की वजह से पार्लर में ही रूकी थीं चोरी की घटना कॉलोनी में गणेश मंदिर के पास रहने वाली संगीता भाटिया (45) के मकान पर हुई है। भाटिया का शहर में किरण टॉकिज के पास ब्यूटी पार्लर है। संगीता भाटिया अपनी बेटी श्रेया (21) के साथ गुरुवार सुबह पार्लर पर गई थी।

करवाचौथ के कारण गुरुवार रात को पार्लर पर ही रुक गई थी। शुक्रवार शाम करीब 4.30 बजे बेटी श्रेया करवाचौथ होने के कारण घर पर ज्वेलरी लेने आई तो घर का मुख्य दरवाजे का नकूचा टूटा दिखा। तब उन्होंने मां संगीता भाटीया को सूचना दी। वह भी पहुंची। फिर 112 डायल को सूचना दी।

ज्वेलरी के बॉक्स खाली कर गए चोर शुक्रवार रात में थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी गायत्री सोनी समेत पुलिस बल पहुंचा। चोरों ने घर का सारा सामान बिखेर रखा था। मकान दो मंजिल पर बना है। ग्राउंड फ्लोर के एक कमरे में अलमारियों के लॉकर तोड़ चोरों ने घर में रखे सोने व चांदी के ज्वेलरी बॉक्स से ज्वेलरी चुरा ले गए।

बॉक्स को खाली छोड़ दिया। चोरों ने पहली मंजिल के कमरे का भी सारा सामान बिखेर दिया। यहां पर अलमारी के लॉकर तोड़े। चोर घर में से करीब 450 ग्राम सोने के आभूषण व साढ़े तीन किलो चांदी के जेवर के अलावा करीब डेढ़ लाख रुपए नगदी चुरा ले गए।

सीसीटीवी कैमरे रिकार्ड हुए चोर गुरुवार रात चोर 1.42 बजे से रात 3.15 बजे तक घर के बाहर लग सीसीटीवी में कैद हुए है। दो चोर दिखाए दे रहे है जो मुहं पर कपड़ा बांध पैदल घर के बाहर पहुंचे। घर के अंदर जाते समय व वापस बाहर आते समय वह सीसीटीवी में कैद हुए है। घर के अंदर कैमरा नहीं था। पुलिस घर के बाहर लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गई। आसपास भी सर्चिंग की।

थाना प्रभारी गायत्री सोनी ने बताया कि चोर की तलाश की जा रही है। शहर के सीसीटीवी चैक किए जा रहे है।

साड़ी व्यापारी के घर हुई चोरी शुभ विहार कॉलोनी निवासी चांदमल जैन के यहां भी गुरुवार रात चोरी हुई। चोरी की जानकारी शुक्रवार रात सामने आई। चांदमल जैन ने बताया कि उनकी नाइयों की गली में साड़ी की दुकान है। गुरुवार रात 8.45 बजे पूरा परिवार बड़े भाई के घर लक्ष्मीनगर गया था। रात 10.45 बजे वापस लौटे। पहली मंजिल पर गया तो वहां दोनों बेडरूम में पूरा सामान बिखरा पड़ा था।

सीढ़ियों पर साड़ियां के पैकेट बिखरे हुए थे। चोर घर में से दो आलमारियों से 90 ग्राम सोने के जेवर चुरा ले गए। जिनमें 10-10 ग्राम सोने की 3 चेन, 10-10 ग्राम सोने की 2 चूड़ी, 17 ग्राम सोने के दो पेंडल सेट, साढ़े 6 ग्राम सोने की एक अंगूठी शामिल है।

आधा किलो चांदी के जेवर जिनमें चेन और सिक्के ले चुरा गए। नगदी 40 हजार भी चुरा ले गए। जैन के अनुसार चोरी गया सामान 20 लाख रुपए से अधिक का है।

Hot this week

स्कूल एडमिशन के नाम पर लाखों की चपत

​इंदौर : शहर के नामी स्कूलों में एडमिशन दिलाने...

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

Topics

स्कूल एडमिशन के नाम पर लाखों की चपत

​इंदौर : शहर के नामी स्कूलों में एडमिशन दिलाने...

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img