Sunday, September 27, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल की गर्वमेंट प्रेस में निकला 8 फीट लंबा सांप

भोपाल की गर्वमेंट प्रेस में सोमवार को 8 फीट लंबा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। करीब 2 घंटे तक कर्मचारी दहशत में रहे। गर्वमेंट प्रेस में लोकसभा चुनाव के लिए सामग्री की छपाई हो रही है।

सर्प विशेषज्ञ सलीम खान मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़ा। उन्होंने बताया, सांप घोड़ा पछाड़ प्रजाति है। यह ज्यादा जहरीला नहीं होता, लेकिन इसकी लंबाई और मोटाई की वजह से लोग डर जाते हैं। वहीं, इसे कोबरा समझ बैठते हैं। दोपहर साढ़े 12 बजे एक कर्मचारी को चुनाव सामग्री के बीच में सांप नजर आया। इसके बाद दहशत की स्थिति बन गई। सांप चुनाव सामग्री के बीच में जाकर छुपा था। 2 हजार से ज्यादा सामग्री के बंडल हटाए गए। इसके बाद वह पकड़ में आया।

बिल्डिंग के पिछले हिस्से में झाड़ियां
गर्वमेंट प्रेस काफी बड़े एरिया में है। बिल्डिंग के पिछले हिस्से में झाड़ियां भी हैं। संभवत: नाले और झाड़ियों से सांप यहां आया।

चुनाव सामग्री का हो रहा वितरण
गर्वमेंट प्रेस में हर रोज प्रदेश के जिलों से अधिकारी चुनाव सामग्री लेने आ रहे हैं। इसलिए यहां देर रात तक भीड़ रहती है। आने वाले दिनों में भीड़ और भी बढ़ जाएगी।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img