Wednesday, October 7, 2026
30.9 C
Bhopal

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में आग:बंद फैक्टरी में लगी, दो घंटे में काबू पाया; बैंक ने कर रखी है सीज

भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की एक बंद फैक्टरी में भीषण आग लग गई। इससे कार्टून, गत्ते, थ्रीनर आदि सामान जलकर राख हो गया। नगर निगम की 10 से ज्यादा दमकलों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया।नेशनल फैक्टरी को वर्ष 2014 में यूको बैंक ने सीज कर रखा है। लोन न चुका पाने की वजह से यह सीज हुई है। इसी फैक्टरी में शनिवार सुबह आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसे काबू में पाने के लिए दमकलकर्मियों को खासी मशक्कत करना पड़ी। गोविंदपुरा, फतेहगढ़, आईएसबीटी, पुल बोगदा फायर स्टेशन से 10 से ज्यादा दमकलें मौके पर पहुंची। इसके बाद आग काबू में आई।आग से हड़कंपबंद फैक्टरी में आग लगने से उद्योगपतियों में हड़कंप की स्थिति बन गई, क्योंकि इसके पास ही अन्य फैक्टरियां भी हैं। यदि आग समय रहते नहीं बुझाई जाती तो पास की फैक्टरी में भी आग लग सकती थी। आग से कितना नुकसान हुआ, यह साफ नहीं हो पाया है।

Hot this week

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...

बॉयफ्रेंड ने 17 साल की नाबालिग की आरी से काटकर की हत्या, हादसे में आरोपी की भी मौत

​राजगढ़: ​जिले के ब्यावरा इलाके के एक जंगल में मंगलवार...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: एक्स-गर्लफ्रेंड डॉक्टर पर पीजी छात्र ने चलाई गोली, फिर खुद को भी किया घायल

​भोपाल: ​राजधानी के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित पतंजलि परिसर...

Topics

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img