आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

शादी समारोह में मधुमक्खियों ने किया हमला, दूल्हा दुल्हन समेत कई मेहमान घायल

गुना शहर के एक मैरिज गार्डन में शादी समारोह में आए लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हादसे में वर और वधु पक्ष के एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। दो लोग गंभीर हैं, जिन्हें निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मिली जानकारी के अनुसार शहर कस्तूरी गार्डन में अग्रवाल परिवार की बेटी की शादी थी। पुरानी गल्ला मंडी की रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल के बेटी की शादी थी। शनिवार को वर और वधु पक्ष के लोग मैरिज गार्डन पहुंच गए थे। आज शाम को शादी समारोह होना है। शनिवार को शादी के कार्यक्रम चल रहे थे। इसी दौरान अचानक दोपहर में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

वधु के पिता प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि गार्डन में मधुमक्खियों के 20-25 छत्ते लग रहे हैं। गार्डन संचालकों से कहा भी कि इससे कोई घटना हो सकती है, लेकिन उन्होंने कहा कि ऐसे में ही शादी करनी पड़ेगी। शनिवार को मधुमक्खियों ने मेहमानों पर हमला कर दिया। उनके हमले में दोनों पक्षों के कई मेहमान घायल हो गए। चार मेहमानों को आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमे मधुमक्खियों के हमले से मेहमान अपने आप को बचाते नजर आ रहे हैं। जमीन पर लेटकर वह अपने आप को बचा रहे हैं। इस हमले में एक दर्जन से ज्यादा मेहमान घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। उपचार के बाद अधिकतर घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया। दो लोग अभी आईसीयू में भर्ती हैं। वधु पक्ष के लोगों का कहना है कि शादी समारोह हो जाये, उसके बाद शिकायत करेंगे।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770