Sunday, November 8, 2026
30.7 C
Bhopal

भोपाल में वेडिंग फेस्टिवल की धूम:बिना कोई पाबंदी बैंड, बाजा और बारात, जुलाई तक 70% गार्डन बुक; 25% डिस्काउंट

राजधानी भोपाल में वेडिंग फेस्टिवल यानी शादियों की धूम है। अप्रैल से जुलाई तक करीब ढाई हजार शादियां होंगी। दो साल बाद बिना कोई पाबंदी के बैंड-बाजा बज रहा है और बारातें निकल रही हैं। सबसे ज्यादा शादियां मई और जून में होंगी। इसके लिए शहर के लगभग 70% मैरिज गार्डन अभी से बुक हो चुके हैं। मैरिज गार्डन संचालक भी बुकिंग पर किराए में 25% तक का डिस्काउंट दे रहे हैं। ताकि, कोरोना से परेशान रहे लोगों को थोड़ी राहत मिल सके।15 अप्रैल से शुभ विवाह की घड़ी शुरू हो गई है। जिस तरह दो साल पहले शादियां होती थीं, वैसे ही अब हो रही है। न मेहमानों को बुलाने पर कोई पाबंदी है और न ही टाइमिंग को लेकर। इससे एक बार फिर सड़कों पर बारातें निकल रही हैं और मैरिज गार्डन भी आबाद है। शादी के रिसेप्शन से लेकर महिला संगीत, मेहंदी जैसे इवेंट्स भी किए जा रहे हैं। इसके लिए मैरिज गार्डन की बुकिंग कराई गई है। होटल-लॉन भी बुक किए गए हैं।डिस्काउंट दे रहे, ताकि जमकर रहे धूमभोपाल मैरिज गार्डन ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश पस्तारिया ने बताया, कोरोना की वजह से दो साल से शादियों पर पाबंदी थी।

Hot this week

मां की देखभाल को लेकर विवाद: छोटे भाई ने बड़े भाई को लाठी से पीटा, मौत के बाद कमरे में गाड़ा शव

भीकनगांव (खरगोन)। जिले के शंकरखेड़ी गांव में कैंसर पीड़ित...

भोपाल से लौट रहे युवक को डंपर ने रौंदा, मौत; चचेरा भाई घायल

भोपाल। राजधानी घूमकर अपने गांव लौट रहे एक 18...

बुजुर्ग महिला की लूट के बाद गला घोंटकर हत्या, संदेही मां-बेटा हिरासत में

भोपाल। शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के वाजपेयी नगर में 75...

Topics

भोपाल से लौट रहे युवक को डंपर ने रौंदा, मौत; चचेरा भाई घायल

भोपाल। राजधानी घूमकर अपने गांव लौट रहे एक 18...

बुजुर्ग महिला की लूट के बाद गला घोंटकर हत्या, संदेही मां-बेटा हिरासत में

भोपाल। शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के वाजपेयी नगर में 75...

पंचायत बोर से 250 फीट बिजली केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की केबल बरामद

विदिशा/कुरवाई: जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सार्वजनिक...

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, तैरना जानने से बची 4 युवकों की जान

भोपाल। राजधानी के निपानिया जाट इलाके में शनिवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img