Saturday, November 7, 2026
25 C
Bhopal

पंचायत बोर से 250 फीट बिजली केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की केबल बरामद

विदिशा/कुरवाई: जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सार्वजनिक बोरवेल से पानी की मोटर और केबल चोरी होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी बीच कुरवाई थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सीहोरा पंचायत के सरकारी बोर से करीब 250 फीट बिजली की केबल चुराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई पूरी केबल बरामद कर ली गई है, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपए आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, सीहोरा निवासी माजिद उर्फ कल्लू खान ने 5 नवंबर को केबल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 4 नवंबर की रात पंचायत के बोर से पानी भरने के बाद उसे बंद किया गया था, लेकिन अगली सुबह मोटर से स्टार्टर तक लगी केबल कटी मिली।

थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की और मुखबिर की सूचना पर गांव के ही 46 वर्षीय राशिद (पिता स्वर्गीय फारूख खान) को धर दबोचा। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरी का माल बरामद कर लिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्षेत्र में हुई अन्य चोरियों में भी इस आरोपी का हाथ तो नहीं है।

Hot this week

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, तैरना जानने से बची 4 युवकों की जान

भोपाल। राजधानी के निपानिया जाट इलाके में शनिवार को...

Topics

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, तैरना जानने से बची 4 युवकों की जान

भोपाल। राजधानी के निपानिया जाट इलाके में शनिवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img