Saturday, November 7, 2026
25 C
Bhopal

लिफ्ट देने के बहाने पोस्टमास्टर की जेब से 20 हजार रुपए पार, कार सवार दो युवक फरार

अमरपाटन (मैहर): अमरपाटन थाना क्षेत्र में कार सवार दो बदमाशों ने लिफ्ट देने के बहाने एक ब्रांच पोस्टमास्टर की जेब से 20 हजार रुपए पार कर दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़ित को बीच रास्ते में उतारकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम खरवाही स्थित डाकघर में पदस्थ ब्रांच पोस्टमास्टर योगेंद्र कुमार गुप्ता शुक्रवार दोपहर अमरपाटन मुख्य डाकघर से नकदी लेकर अपने गांव लौट रहे थे। मैहर रोड स्थित संदीपनी स्कूल के पास एक कार आकर रुकी, जिसमें सवार दो युवकों ने उन्हें आगे तक छोड़ने की बात कहकर गाड़ी में बैठा लिया।

रास्ते में युवकों ने कार का दरवाजा ठीक से बंद न होने की बात कहकर उनका ध्यान भटकाया और दरवाजा बंद कराने के बहाने उलझाए रखा। इसी दौरान शातिर युवकों ने उनकी जेब में रखे 20 हजार रुपए निकाल लिए। कुछ दूर आगे बढ़ने पर युवकों ने अस्पताल में जरूरी काम होने का बहाना बनाया और उन्हें नीचे उतारकर कार समेत चंपत हो गए।

युवकों के जाने के बाद जब पीड़ित ने जेब संभाली तो पैसे गायब मिले। इसके बाद उन्होंने तत्काल अमरपाटन थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर कार और संदिग्ध युवकों की तलाश कर रही है।

Hot this week

पंचायत बोर से 250 फीट बिजली केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की केबल बरामद

विदिशा/कुरवाई: जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सार्वजनिक...

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, तैरना जानने से बची 4 युवकों की जान

भोपाल। राजधानी के निपानिया जाट इलाके में शनिवार को...

Topics

पंचायत बोर से 250 फीट बिजली केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की केबल बरामद

विदिशा/कुरवाई: जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सार्वजनिक...

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, तैरना जानने से बची 4 युवकों की जान

भोपाल। राजधानी के निपानिया जाट इलाके में शनिवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img