Tuesday, September 1, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में घूसखोर CGST अफसर:सुपरिटेंडेंट ने छुए नहीं नोट, बल्कि ड्रॉज में रखवाए 2 लाख रुपए; 5 दिन की रिमांड पर, सीनियर फरार

भोपाल में सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स (CGST) के सुपरिटेंडेंट अंकुर खंडेलवाल को दो लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। उन्हें 5 दिन की रिमांड पर लिया है। एक व्यापारी से 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते सीबीआई ने उन्हें बुधवार शाम पकड़ा था। इसके बाद गुरुवार खंडेलवाल को सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।उन पर अपने सीनियर चेतन सक्सेना के साथ व्यापारी से एक करोड़ की जीएसटी रिकवरी के बदले 6 लाख रुपए की मांग के आरोप है। सक्सेना फरार बताए जाते हैं। सीबीआई ने खंडेलवाल के ऑफिस की ड्राज से रुपए से जब्त किए। सीबीआई का दावा है कि खंडेलवाल ने रुपयों को हाथ नहीं लगाया और व्यापारी से रुपए ड्राॅज में रखवा दिए थे। कार्रवाई के दौरान खंडेलवाल दोस्त के साथ नाश्ता कर रहे थे।बागमुगालिया में रहने वाले 31 साल के अंकुर खंडेलवाल CGST में सुपरिटेंडेंट हैं। उनके खिलाफ दो दिन पहले पियूष नाम के एक व्यापारी ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत सीबीआई से की थी। पियूष ने बताया कि अंकुर और उनके सीनियर चेतन सक्सेना ने उन पर एक करोड़ रुपए की रिकवरी बताई। इसके ऐवज में उन्होंने उससे 10 लाख रुपए की मांग की। सौदा 6 लाख रुपए में पट गया।सीबीआई ने शिकायत मिलने के बाद पियूष को बुधवार देर शाम रुपए लेकर अरेरा हिल्स स्थित सीजीएसटी ऑफिस भेजा। पियूष का कहना है कि उसने खंडेलवाल के कहने पर ड्राज में रुपए रख दिए। उसके जाते ही सीबीआई की टीम ने दबिश देते हुए ड्राॅज से रुपए बरामद कर दिए। पूछताछ के बाद देर रात तक सीबीआई ने होशंगाबाद रोड स्थित खंडेलवाल के दो मकानों और ससुराल में दबिश दी।इसके अलावा सक्सेना के भी मकान और ऑफिस में पुलिस ने तलाशी ली। टीम ने मौके से 2 लाख रुपए के अलावा खंडेलवाल का लेपटॉप भी जब्त किया। दोपहर बाद सीबीआई ने खंडेलवाल को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन की रिमांड पर सीबीआई को सौंप दिया गया है।

Hot this week

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

Topics

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

मंदसौर: गैस कटर से एटीएम काटकर 6.50 लाख की चोरी

​भानपुरा रोड की घटना मंदसौर के भानपुरा रोड पर स्थित...

भोपाल में फर्जी IPS बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

भोपाल के एमपी नगर इलाके में खुद को IPS...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img