Saturday, February 14, 2026
24.1 C
Bhopal

10 ग्राम कोकीन के साथ जिम ट्रेनर गिरफ्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 ग्राम कोकीन के साथ एक जिम ट्रेनर को बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी जिम में आने-जाने वाले युवाओं को पहले नशे की लत लगाता था और बाद में ऊंचे दामों पर कोकीन बेचता था। फिलहाल क्राइम ब्रांच ने यह खुलासा नहीं किया है कि आरोपी किस जिम में ट्रेनिंग देता था। मामले में आगे की जांच जारी है।

क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार पकड़े गए आरोपी का नाम अशद शेख निवासी खजराना है। आरोपी नशे के कारोबार में “लायन” नाम से सक्रिय था। पुलिस के मुताबिक अशद पेशे से जिम ट्रेनर है और 12वीं तक पढ़ा-लिखा है। वह काफी समय से कोकीन की तस्करी और बिक्री में लिप्त था। जांच में सामने आया है कि अशद ने जिम से जुड़े कुछ लोगों को कोकीन की लत लगा दी थी। जिम की आड़ में ग्राहकों तक पहुंच बनाकर वह ज्यादा मुनाफा कमाने के उद्देश्य से नशे का कारोबार कर रहा था।

ब्राउन शुगर के साथ दूसरा आरोपी गिरफ्तार

इधर, क्राइम ब्रांच ने एक अन्य कार्रवाई में बिलाल खान निवासी कोहिनूर कॉलोनी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 10 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार पूर्व में पकड़े गए आरोपी दानिश शेख से पूछताछ के दौरान बिलाल खान के नाम का खुलासा हुआ था, जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी।

क्राइम ब्रांच दोनों मामलों में यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Hot this week

पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत, फल विक्रेता ने फांसी लगाकर दी जान

इंदौर। शहर के चंदन नगर इलाके में एक युवक...

पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में युवक की बेरहमी से हत्या

​बांसवाड़ा | सदर थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

राजधानी में नशे के सौदागरों पर नकेल: आधा किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ...

Topics

पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में युवक की बेरहमी से हत्या

​बांसवाड़ा | सदर थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

स्कूल एडमिशन के नाम पर लाखों की चपत

​इंदौर : शहर के नामी स्कूलों में एडमिशन दिलाने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img