Wednesday, October 7, 2026
30.9 C
Bhopal

बीमा, फिटनेस और परमिट अनिवार्य, परिवहन विभाग के सख्त निर्देश

मध्यप्रदेश सरकार ने शासकीय कार्यालयों में उपयोग होने वाले वाहनों को लेकर सख्त कदम उठाया है। परिवहन विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अब बिना वैध दस्तावेजों के किसी भी वाहन को शासकीय विभागों, निगमों और निकायों में उपयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह फैसला सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति में पीड़ितों को समय पर क्षतिपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

परिवहन विभाग के आदेश के अनुसार, शासकीय विभागों द्वारा सीधे अथवा निजी एजेंसियों के माध्यम से अनुबंधित किए जाने वाले सभी मालवाहक और यात्री वाहनों के वैधानिक दस्तावेज जैसे बीमा, फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट और मोटरयान कर अनुबंध से पहले और वाहन के उपयोग की पूरी अवधि तक वैध होना अनिवार्य होगा। इतना ही नहीं, विभागों को भुगतान से पूर्व भी इन दस्तावेजों की नियमित जांच करनी होगी।

निर्धारित क्षमता से अधिक परिवहन पर रोक आदेश में यह भी साफ किया गया है कि खनिज या अन्य सामग्री के परिवहन के लिए दी जाने वाली अनुमति वाहन की निर्धारित क्षमता से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही, अनुबंधित वाहनों द्वारा नियमानुसार मोटरयान कर का भुगतान किया जाना भी जरूरी होगा। परिवहन विभाग ने सभी शासकीय विभागों, निगमों और निकायों को यह सुविधा भी दी है कि वे अपने यहां अनुबंधित या एजेंसियों के माध्यम से उपयोग में लिए जा रहे वाहनों के संबंध में परिवहन आयुक्त कार्यालय, मध्यप्रदेश (ग्वालियर) से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए

commr.transpt@mp.gov.in पर ई-मेल के जरिए संपर्क किया जा सकता है।

Hot this week

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...

बॉयफ्रेंड ने 17 साल की नाबालिग की आरी से काटकर की हत्या, हादसे में आरोपी की भी मौत

​राजगढ़: ​जिले के ब्यावरा इलाके के एक जंगल में मंगलवार...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: एक्स-गर्लफ्रेंड डॉक्टर पर पीजी छात्र ने चलाई गोली, फिर खुद को भी किया घायल

​भोपाल: ​राजधानी के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित पतंजलि परिसर...

Topics

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img