Wednesday, October 7, 2026
30.9 C
Bhopal

नाबालिग से छेड़छाड़ दुकानदार गिरफ्तार

इंदौर के सराफा मार्केट में सोमवार देर शाम एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। पीड़िता अपनी दो मौसी के साथ खरीदारी के लिए बाजार पहुंची थी। इसी दौरान जब वह संगम चाट हाउस के पास नाश्ता कर रही थी, तभी पास में सड़क किनारे कॉस्मेटिक्स की दुकान लगाने वाले एक युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत की।

पीड़िता की मौसी ने यह हरकत देख ली और तुरंत विरोध किया। इसके बाद मौके पर पीड़िता के परिजनों और आरोपी दुकानदार के बीच कहासुनी हो गई। घटना के बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ सराफा थाने पहुंची और रात में शिकायत दर्ज कराई।

सराफा पुलिस ने आजाद नगर निवासी पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

दो सहेलियों के विवाद में मामला दर्ज

इधर, बाणगंगा थाना क्षेत्र में सहेलियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने इस मामले में जातिसूचक शब्द कहने और मारपीट करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

पीड़िता मनाली राव की शिकायत पर पुलिस ने चंचल बेस, प्रज्ञा, सुमित और सीमा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मनाली बीपीटी सेकेंड ईयर की छात्रा है और चंचल उसकी सहेली थी। दोनों के बीच कुछ समय पहले राजस्थान में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों इंदौर लौट आईं और बातचीत बंद हो गई।

इसी रंजिश के चलते चंचल अपने भाई सुमित, बहन प्रज्ञा और बुआ सीमा के साथ मनाली के घर पहुंची और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान पीड़िता के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

बॉयफ्रेंड ने 17 साल की नाबालिग की आरी से काटकर की हत्या, हादसे में आरोपी की भी मौत

​राजगढ़: ​जिले के ब्यावरा इलाके के एक जंगल में मंगलवार...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: एक्स-गर्लफ्रेंड डॉक्टर पर पीजी छात्र ने चलाई गोली, फिर खुद को भी किया घायल

​भोपाल: ​राजधानी के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित पतंजलि परिसर...

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

Topics

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img